November 2, 2026

रेडक्रोस सोसाइटी ने डॉक्टर्स सम्मान समारोह का किया आयोजन

Read Time:5 Minute, 15 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

डॉक्टर समाज में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, वे अपने सेवा को सरवोपरि मानते है। डॉक्टर्स दिवस पर भारतीय रेडक्रोस सोसाइटी द्वारा आयोजित डॉक्टर्स सम्मान समारोह में चेयरमैन अनिल चमरिया ने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि चिकित्सक को धरती का भगवान कहा जाता है। कार्यक्रम की उद्घाटन कटिहार की मेयर उषा देवी अग्रवाल एवं कटिहार के एसपी जीतेन्द्र कुमार ने संयुक्त रूप से किया। उषा देवी ने कहा कि भारत में प्रत्येक वर्ष 1 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य है कि डॉक्टरों को उनके अमूल्य योगदान के लिए सम्मान दिया जाए।पुलिस अधीक्षक जीतेन्द्र कुमार ने कटिहार के चिकित्सकों की प्रसंशा की।पुलिस अधीक्षक जीतेन्द्र कुमार ने कहा कि पुलिस समाज का इलाज तब करते है, जब कोई इंसान ठीक से कार्य नही करता या गलत कार्य मे संलिप्त होता और डॉक्टर इंसान का इलाज तब करते है। जब इंसान का कोई अंग ठीक से कार्य नही करता। पुलिस अधीक्षक जीतेन्द्र कुमार ने कहा कि सरकार ने अब जीरो एफआईआर सिस्टम लागू कर दिया है। अब कोई भी इंसान कहीं से भी सिस्टम कर सकता तथा ई मेल से भी सिस्टम कर सकता है। रेडक्रोस सचिव संतोष गुप्ता ने कहा कि भारत सरकार ने सबसे पहले राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस वर्ष 1991 में मनाया था। यह दिन महान चिकित्सकों को सम्मानित करने और उनके सबसे महान प्रतिनिधियों में से एक को याद करने के लिए मनाया जाता है ताकि उन्हें हमारे जीवन में डॉक्टरों के महत्व को समझने और महत्व देने में मदद मिल सके। उन्होंने कहा कि आज डॉक्टर्स दिवस के साथ साथ चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस भी मनाया जाता है। इस मौके पर डॉक्टर्स के साथ साथ दो चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए मितेश डालमिया एवं अभिषेक केडिया को भी सम्मानीत किया गया। उपाध्यक्ष सह शहर के प्रसिद्ध महिला रोग विशेषज्ञ डॉ रंजना झा ने कहा कि दवाई से रोग को ठीक किया जाता लेकिन रोगी को चिकित्सक ही ठीक करते है। डॉक्टर आशुतोष झा ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान डॉक्टर बिना अपनी जान की परवाह किए दिन-रात मरीजों की सेवा में जुटे रहे। प्रबंध समिति सदस्य नरेश साह,पुरुषोत्तम मोदी,आलोक सिंहा,बबन झा ने कहा कि मेयर एवं एसपी के कर कमलों से कई चिकित्सकों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इनमें डॉ सुधीर, डॉ रंजना झा, डॉ आशुतोष झा, डॉ एन के झा, डॉ सिप्रा सिंह, डॉ राकेश कुमार, डॉ जायेंद्र ज्ञानू, डॉक्टर के शम्भूनाथ, डॉ राजीव जायसवाल,डॉ रुपेश ठाकुर,डॉ मुकेश शान्डिल्य,डॉ एल डी महेश्वरी, डॉक्टर रीना कुमारी, डॉक्टर दिनेश भगत आदि कई चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। आईएमए के उपाध्यक्ष डॉक्टर सुधीर ने कहा कि 01 जुलाई को देश के महान चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉक्टर बिधान चंद्र रॉय का जन्मदिन और पुण्यतिथि होती है। यह दिन उन्हीं की याद में मनाया जाता है। डॉ. बिधानचंद्र राय एक महान चिकित्सक थे। जिन्होंने अपने जीवन में कई लाख मरीजों का इलाज किया और उनकी जान बचाई। अपने संबोधन में डॉ एन के झा ने कहा कि डॉ विधान चंद्र रॉय ने चिकित्सा के क्षेत्र में रहकर पूरा जीवन देश की सेवा में लगा दिया। उनके इस सेवा को कभी भुलाया नही जा सकता। इस मौके पर उपस्थित डॉक्टर रंजना झा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस मौके पर मनोज गुप्ता, रीना झा आदि उपस्थित थे।

Previous post लायंस क्लब ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों को किया सम्मानित
Next post स्मार्ट मीटर रिचार्ज की सुविधा चार दिनों तक रहेगा बाधित
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial