लायंस क्लब ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों को किया सम्मानित
प्रवीण कुमार(कटिहार)
लायंस क्लब कटिहार के द्वारा हर वर्ष की भाँती आज डॉक्टर्स डे के मौके पर शहर के कई चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। लायंस क्लब के नव निर्वाचित अध्यक्ष लायन आलोक सिंहा, सचिव लायन बबिता गुप्ता ने चिकित्सकों को सम्मानित करते हुए कहा कि वो डॉक्टर ही हैं, जो इंसान को मौत के मुंह से निकालकर नया जीवनदान देने का हर संभव प्रयास करते हैं। इसी कड़ी में डॉक्टर्स के इसी योगदान के प्रति आभार जताने और उन्हें सम्मान देने के उद्देश्य से हमारे देश में हर साल 1 जुलाई के दिन को राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। क्लब के पीआरओ लायन संतोष गुप्ता के हवाले से यह जानकारी दी गई आप पर्यावरण संरक्षण का संदेश के साथ चिकित्सकों को पौधे देकर सम्मानित किया गया। मौके पर क्लब के कोषाध्यक्ष लायन पुरुषोत्तम मोदी ने कहा कि डॉक्टर रंजना झा, डॉक्टर एल डी महेश्वरी, डॉक्टर प्रिया सिंहा, डॉक्टर जायेंद्र ज्ञानू, डॉक्टर आशीष भारती, डॉक्टर करुणा, डॉक्टर संतोष सिंह, डॉक्टर आर के सिंह आदि को सम्मानित किया गया। पूर्व अध्यक्ष लायन अनिल चमरिया एवं लायन जय प्रकाश गुप्ता ने कहा कि आज चार्टर्ड अकाउंटेन्ट दिवस भी मनाया जाता है। इसलिए क्लब के सदस्य सह सीए सूरज चौधरी एवं मितेश डालमिया को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर लायन अपर्णा जायसवाल, सुनील मेंघानी, वाणी मेंघानी, प्रतिमा प्रसाद आदि कई सदस्य मौजूद थे।
More Stories
फलका में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार ।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के दरमाही गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय बाइक...
शिकारपुर कटारी पुल के पास 20 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने शिकारपुर कटारी पुल के पास कार्रवाई करते हुए 20 लीटर देसी शराब के...
आबादपुर पुलिस ने संकोला मोड़ पर चलाया वाहन जांच अभियान
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) आबादपुर थाना पुलिस ने संकोला मोड़ पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मोटरसाइकिल चालकों के...
धचना रेलवे पुल घाट पर डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, SDRF ने एक दिन बाद बरामद किया शव।
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) धचना रेलवे पुल घाट पर नदी में डूबने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना...
फलका में अगलगी से प्रभावित 18 परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित।
फलका (मो0 काजु ) प्रखंड क्षेत्र में अगलगी की घटनाओं में घर-गृहस्थी का सामान गंवा चुके 18 परिवारों के बीच...
तब्लीगी इज्तेमा की तैयारियां पूरी, जायरीन की सुविधा के लिए जारी हुआ नक्शा31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक सालेहपुर-महेशपुर में होगा तीन दिवसीय इज्तेमा, रोशनी, पार्किंग और अन्य बुनियादी सुविधाओं की गई व्यवस्था
फलका (मो0 काजु ) प्रखंड क्षेत्र के सालेहपुर-महेशपुर में 31 अक्टूबर, एक और दो नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले...
