November 3, 2026

सावन के पवित्र माह की पहली सोमवारी मैं शिव मंदिर पहुंचे श्रद्धालु के द्वारा शिवलिंग पर किया गया जला अभिषेक।

Read Time:2 Minute, 23 Second

कदवा (प्रभात सिंह)

कदवा प्रखंड क्षेत्र के सभी शिवालय में सोमवार 22 जुलाई को सावन माह की पवित्र महीने की शुरुआत होते ही पहली सोमवारी को प्रखंड के सभी मंदिरों के पट सुबह से ही खोल दी गई और भक्तों की लंबी कतरे लगने लगी। वही प्रखंड क्षेत्र के चर्चित पंडित सुमन झा ने बताया कि भगवान भोलेनाथ का सबसे प्रिय महीना सावन आज से शुरू हो रहा है। श्रद्धा और विश्वास का यह महीना इस बार बेहद शुभ सहयोग लेकर आया है। इसके पहले दिन ही सोमवारी है धार्मिक मान्यता के अनुसार सावन की सोमवार को जो भक्त शिव की पूजा करता है। महादेव की उस पर पूरी कृपा रहती है। इसी कृपा को पाने के लिए श्रद्धालु शिवालयों में जलाभिषेक करते हैं इस को लेकर प्रखंड क्षेत्र स्थित शिवालयों में विशेष साज- सजा की गई है। जलाभिषेक में श्रद्धालुओं को कोई परेशानी ना हो इसके लिए मंदिर कमेटियों की तरफ से भी पूरी तैयारी की गई है। प्राय: मंदिरों के पट सुबह 5:00 खोल दी गई हें। ओर शिव मंदिरों में संध्या काल में स्थानीय कीर्तन मंडली की ओर से मंदिर परिसर में भोलेनाथ के भजन कीर्तन का भी आयोजन रखा गया है। कुम्हड़ी के नर्मदेश्वर नाथ महादेव मंदिर, भूतनाथ शिव मंदिर, के साथ-साथ कदवा, सोनाली,गैठौड़ा,मोहम्मदपुर, गोपी नगर, नंदनपुर, आसियानी इत्यादि मंदिरों में भी स्थानीय श्रद्धालुओं के द्वारा जल फल फूल बेलपत्र के साथ श्रद्धालु उपवास रखते हुए पूजा अर्चना करते हुए बाबा भोलेनाथ से अपनी मनोकामना को मांगते हुए और पूर्ण होने पर शिवलिंग पर जलाभिषेक किऐ।

Previous post जन सुराज विचार मंच कटिहार की बैठक में पहुंचे जिले के बुद्धिजीवी बिहार की नवनिर्माण में आम लोगों की भूमिका पर हुई चर्चा
Next post पूर्व उप मुख्यमंत्री ने विद्युत कार्यपालक अभियंता के साथ किया बैठक ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial