November 3, 2026

जन सुराज विचार मंच कटिहार की बैठक में पहुंचे जिले के बुद्धिजीवी बिहार की नवनिर्माण में आम लोगों की भूमिका पर हुई चर्चा

Read Time:5 Minute, 37 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

जनसुराज विचार मंच कटिहार के तत्वाधान में ऋषि भवन शिव मंदिर चौक में सामाजिक समरसता सद्भाव और बिहार की नवनिर्माण में आम लोगों की भूमिका पर जिले के प्रबुद्ध बुद्धिजीवियों के बीच परिचर्चा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रवीण कुमार झा ने किया। बैठक की मंच संचालन अरुण कुमार ने किया।। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में दिनेश पासवान,नरोत्तम जोशी,डॉक्टर गाजी शरिक अहमद, सत्य नारायण शर्मा,मो0 कलाम वारसी, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य रविंद्र कुमार एवं अरुणा मजूमदार रहे। बैठक को संबोधित करते हुए प्रवीण कुमार झा ने कहा कि जनसुराज विचार मंच कटिहार में लगातार जिले के प्रबुद्ध बुद्धिजीवियों के साथ संपर्क कर रहे हैं। जिसका परिणाम है कि बड़ी संख्या में जिले के प्रबुद्ध बुद्धिजीवी जनसुराज से जुड़ रहे हैं। जनसुराज की सिस्टम एवं कार्य कलाप बुद्धिजीवियों को पसंद आ रहा है। बैठक में बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी ने भाग लेकर विषय पर चर्चा किया। बैठक को संबोधित करते हुए अधिवक्ता मनोज कुमार ने कहा कि इन दोनों बिहार में पलायन की समस्या अति गंभीर होती जा रही है, गांव से जिला से अलग राज्य और देश को छोड़कर भी लोग पलायन कर रहा है। बिहार से लोग शिक्षा का पलायन हो रहा है। रोजगार पाने के लिए पलायन करते हैं।यहां कटिहार में जूट मिल सहित कई फैक्ट्री पिछले दिनों चल रहे थे, जो आज बंद है। सीनियर अधिवक्ता संजय कुमार सिंह ने कहा कि बिहार में सभी पार्टी जात-पात की राजनीतिक करते हैं, लेकिन कोई विकास का काम नहीं किया।लेकिन जनसुराग विचार मंच का सपना है कि धर्म किसी जात विशेष का नहीं होता है। संविधान में संविधान की बात होती है। कोई शिक्षा की बात नहीं करता है।जनसुराज के सुत्रधार प्रशांत किशोर ने शिक्षा पर बल दे रहे हैं। जो अति सराहनीय है। बैठक को संबोधित करते हुए डॉक्टर एम. आर. हक ने कहा बिहार में विकास नहीं हुआ। यहां प्रतिभा का पलायन छात्रों का पलायन मजदूरों का पलायन बहुत तेजी से जारी है। यहां के जनप्रतिनिधियों की इच्छा शक्ति की कमी है। पलायन बहुत बड़ा महामारी है। बैठक को संबोधित करते हुए इंजीनियर शाह फैजल ने कहा कि जनसुराज विचार मंच के द्वारा आयोजित इस तरह का कार्यक्रम नियमित रूप से होने से आम लोगों में जागरूकता बढ़ेगी। समाजसेवी मो0 कलाम वारसी ने कहा कि जनसुराज अभी राजनीतिक दल में परिवर्तित नहीं हुआ है। उसके पहले ही पलायन पर चर्चा जान स्वराज के द्वारा किया जा रहा है। आने वाले समय में परिवर्तन का बहुत अच्छा शुरुआत होगा।शिक्षक नेता नूर आलम ने कहा कि बिहार में शिक्षा का स्थिति ठीक नहीं है। छात्रों के तुलना में शिक्षकों की बहाली नहीं हो रही है। बैठक को संबोधित करते हुए डॉक्टर गाजी शरीफअहमद ने कहा कि पलायन शिक्षक और छात्र इसका मुख्य कारण है। लोग उदाहरण के रूप में बिहार से छात्र पलायन कर अन्य प्रदेश में पढ़ने जाते हैं और इसके अलावे अन्य प्रदेश में रोजगार के लिए बड़ी तेजी से पलायन हो रहा है। यह बहुत विचारणीय मुद्दा है। बैठक को ,नवीन कुमार, अरुण कुमार झा, स्वरूपानंद राय, अमित कुमार सिंह, अमित रमन,मो0शहरयार, मो0जमील अख्तर, राजेश कुमार वर्मा,मनोज कुमार, अमरकांत सिंह,अजय उपाध्याय, राकेश मालाकार,रिन्कू पासवान, मनोज कुमार श्रीवास्तव, डॉक्टर मिथिलेश कुमार,डा0मुद्दसीर, मो0 ईशा, मो0 शम्स तौसीफ,एम एस रहमान,रमाशंकर सिंह, प्रमोद कुमार ठाकुर,अनंत कुमार विभूति,अब्दुस सुभान,जमील अख्तर, प्रियांशु कुमार,कंचन कुमारी सहित दर्जनों प्रबुद्ध बुद्धिजीवियों ने संबोधित किया।

Previous post जन सुराज की जिलास्तरीय बैठक में मनिहारी के प्रबुद्धजनों की भी मौजुदगी
Next post सावन के पवित्र माह की पहली सोमवारी मैं शिव मंदिर पहुंचे श्रद्धालु के द्वारा शिवलिंग पर किया गया जला अभिषेक।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial