November 3, 2026

पूर्व उप मुख्यमंत्री ने विद्युत कार्यपालक अभियंता के साथ किया बैठक ।

Read Time:2 Minute, 48 Second

कटिहार (प्रवीण कुमार)

पूर्व उप मुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने आज विद्युत कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल ,कटिहार आशीष रंजन तथा विद्युत कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, बारसोई मिथिलेश कुमार रजक व सहायक अभियंता अमिताभ कुमार तथा इमरान नजर के साथ अनियमित विद्युत आपूर्ति पर बैठक की।इस दौरान दोनों प्रमंडलों में विशेष कर कटिहार नगर सहित सभी स्थानों पर विद्युत आपूर्ति नियमित रूप से करने का निर्देश दिया। जिससे कि आम नागरिकों को कोई कठिनाई नहीं हो। पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री प्रसाद दोनों कार्यपालक अभियंताओं से नियमित विद्युत आपूर्ति में हो रही तकनीकी कठिनाइयों से भी रूबरू हुए तथा उन कठिनाइयों को प्रबंध निदेशक, उत्तर बिहार पावर ट्रांसमिशन कंपनी को दूरभाष पर बताया, साथ ही सालमारी एवं बलिया बेलौन में निर्माणाधीन दोनों विद्युत शक्ति उपकेंद्र का निर्माण जल्द पूर्ण कराने को कहा। जिससे कि बारसोई विद्युत प्रमंडल में स्थाई रूप से विद्युत संबंधी कठिनाई दूर हो सके। वहीं मनिहारी पीएसएस से प्राणपुर पीएसएस तक 33 केभी का नया लाइन तथा बिनोदपुर पावर सब स्टेशन में डेहरिया फीडर के 5 केभी ट्रांसफार्मर के बदले 10 केभी ट्रांसफार्मर अधिस्ठापित करने तथा 200 केभी का 09 ट्रांसफार्मर एवं 315 केभी का 04 ट्रांसफार्मर कटिहार नगर हेतु देने को कहा। इसी प्रकार बारसोई विद्युत शक्ति उप केंद्र में 5 केभी ट्रांसफार्मर के बदले 10 केभी का ट्रांसफार्मर अधिस्ठापित करने को कहा। ज्ञात हो कि कटिहार में इधर लगातार अनियमित हो रहे विद्युत आपूर्ति पर आक्रोश व्यक्त करते हुए हर हालत में नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु सभी तकनीकी बाधाओं को दूर करने का निर्देश दिया।

Previous post सावन के पवित्र माह की पहली सोमवारी मैं शिव मंदिर पहुंचे श्रद्धालु के द्वारा शिवलिंग पर किया गया जला अभिषेक।
Next post बिजली की समस्या को लेकर केवाला पंचायत में विद्युत उपभोक्ताओं ने जमकर किया प्रदर्शन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial