November 3, 2026

बिजली की समस्या को लेकर केवाला पंचायत में विद्युत उपभोक्ताओं ने जमकर किया प्रदर्शन

Read Time:2 Minute, 10 Second

मोहम्मद आरिफ (प्राणपुर)

बिजली की गंभीर समस्या को लेकर केवाला पंचायत अंतर्गत भालगौरचौक पर दर्जनों विद्युत उपभोक्ताओं ने एक घंटा तक उग्र प्रदर्शन करते हुए विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वार्ड संख्या 7 के वार्ड सदस्य छोटू आलम के नेतृत्व में कभी बिजली आता है तो कभी जाता है। खासकर लो वोल्टेज की समस्या बरकरार रहती है। इधर इधर चला पंचायत में विद्युत विभाग द्वारा कृषि हेतु दो महीने पूर्व पोल गाड़ा गया है किंतु अब तक तार नहीं बिछाया गया है। जबकि ट्रांसफार्मर एवं तार बचाने के लिए पैसे की मांग की जा रही है।जिसे लेकर सोमवार को उग्र प्रदर्शन करते हुए विद्युत उपभोक्ताओं ने कहा कि विभागीय अभियंता को फोन करने पर रिंग बजता है लेकिन फोन उठाते नहीं है। एक माह से बिजली को लेकर विद्युत उपभोक्ता काफी परेशान है। जिसे देखने वाला कोई नहीं है। आखिरकार बिजली की समस्या से परेशान होकर दर्जनों विद्युत उपभोक्ताओं ने सोमवार को उग्र प्रदर्शन करते हुए कहा कि दो दिनों के अंदर बिजली की समस्या सुचारू रूप से संचालित नहीं हुआ तो प्राणपुर विद्युत सब स्टेशन में घेराव किया जाएगा। उग्र प्रदर्शन कर रहे विद्युत उपभोक्ताओं में इकरामुलहक, मोहम्मद मैनीरुद्दीन, मोहम्मद तबरेज, शेख जिन्नत, तौशिप रजा, गुलाम सरवर, खुशनूर आलम, मोहम्मद मकसूद, मोहम्मद जिन्नत, महेश परिहार सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Previous post पूर्व उप मुख्यमंत्री ने विद्युत कार्यपालक अभियंता के साथ किया बैठक ।
Next post 32 लीटर विदेशी शराब के साथ चार शराब तस्कर गिरफ्तार।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial