May 25, 2026

32 लीटर विदेशी शराब के साथ चार शराब तस्कर गिरफ्तार।

Read Time:1 Minute, 26 Second

प्राणपुर (मोहम्मद आरिफ)

पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार रोशना थाना अध्यक्ष मासूम कुमारी ने बिहार बंगाल की सीमा पर अवस्थित उत्पाद विभाग चेक पोस्ट लाभा के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाकर 32 लीटर विदेशी शराब के साथ दो बाइक एवं चार शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि पश्चिम बंगाल की ओर से आ रहा दो बाइक की तलाशी ली गई तो 32 लीटर विदेशी शराब प्राप्त हुआ। दो बाइक से चार शराब तस्कर को रोशना थाना लाकर पूछताछ किया गया तो अपना नाम नीतीश कुमार साकिन बख्तियारपुर, थाना मानसी, संतोष कुमार साकिन बख्तियारपुर, थाना मानसी, सौगंध कुमार साकिन बख्तियारपुर, थाना मानसी एवं पंकज कुमार साकिन बाबू जियाल बलमजान, थाना महेशखूंट बताया। चारों शराब तस्कर को उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।

Previous post बिजली की समस्या को लेकर केवाला पंचायत में विद्युत उपभोक्ताओं ने जमकर किया प्रदर्शन
Next post श्रावण की पहली सोमवारी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial