आयुष्मान कार्ड महाभियान को लेकर उप विकास आयुक्त ने बड़झल्ला पंचायत में किया निरीक्षण।
प्राणपुर (मोहम्मद आरिफ)
प्राणपुर प्रखंड अंतर्गत आयुष्मान कार्ड महाभियान को लेकर उप विकास आयुक्त ने बड़झल्ला पंचायत के जनवितरण प्रणाली के विक्रेता सुरेश चंद्र मंडल के राशन कार्ड धारी का आयुष्मान कार्ड से जुड़े हुए उपभोक्ताओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छूटे हुए सभी राशन कार्डधारियों को समय सीमा के अंदर जोड़ने की आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इधर बीडीओ मनीषा कुमारी एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी शशि प्रिया द्वारा दर्जनों जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों के यहां बन रहे आयुष्मान कार्ड को लेकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने बताया कि 18 जुलाई से 31 जुलाई तक महाभियान चलाया जा रहा है। जिसमें प्रत्येक राशन कार्ड धारी अपने निकटतम जन वितरण विक्रेता से संपर्क कर के आयुष्मान कार्ड निशुल्क बना सकते हैं। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि प्राणपुर में कुल लगभग 35000 राशन कार्ड धारी है। किसी भी राशन कार्ड धारी के प्रत्येक यूनिट के लिए अलग-अलग आयुष्मान कार्ड बनना है। इसका निष्पादन हेतु निरंतर निरीक्षण कार्य जारी है।ताकि कोई भी लाभार्थी छूटे नहीं। प्रत्येक लाभार्थी को 500000 रूपए का मुफ्त इलाज मुहैया हो सके।
More Stories
पचरा गांव में भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर प्रखंड के पचरा गांव में दुर्गा पूजा के अवसर पर एक दिवसीय भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम...
फलका में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार ।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के दरमाही गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय बाइक...
शिकारपुर कटारी पुल के पास 20 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने शिकारपुर कटारी पुल के पास कार्रवाई करते हुए 20 लीटर देसी शराब के...
आबादपुर पुलिस ने संकोला मोड़ पर चलाया वाहन जांच अभियान
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) आबादपुर थाना पुलिस ने संकोला मोड़ पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मोटरसाइकिल चालकों के...
धचना रेलवे पुल घाट पर डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, SDRF ने एक दिन बाद बरामद किया शव।
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) धचना रेलवे पुल घाट पर नदी में डूबने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना...
फलका में अगलगी से प्रभावित 18 परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित।
फलका (मो0 काजु ) प्रखंड क्षेत्र में अगलगी की घटनाओं में घर-गृहस्थी का सामान गंवा चुके 18 परिवारों के बीच...
