November 3, 2026

कमला नदी में महिला की लापता होने की जताई जा रही है आशंका।

Read Time:1 Minute, 22 Second

प्राणपुर (मोहम्मद आरिफ)

बड़झल्ला पंचायत अंतर्गत बुधनगर निवासी वार्ड नंबर 2 के निवासी पिंकी देवी 35 वर्षीय सुबह अपने खेत में कमला नदी पार कर अगहनी धान रोपनी करने गई थी।देर शाम तक घर नहीं आने पर परिजनों ने खोजबीन किया तथा आशंका जताया कि घर आने के दौरान कमला नदी पार करने के क्रम में डूबने की आशंका है। महिला की लापता होने खबर परिजनों ने प्राणपुर थाना को दी।घटना की जानकारी मिलते ही थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार महतो ने प्राणपुर थाना के एएसआई प्रसिद्ध कुमार को घटनास्थल पर भेजा। प्राणपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ किया तथा आश्वासन दिया कि बुधवार की सुबह एनडीआरएफ की टीम नदी में लापता महिला की खोजबीन करेगी। वहीं लापता महिला के पति वरुण कुमार ने बताया कि उन्हें एक लड़का दो लड़की है। मां को लेकर पूरा परिवार परेशान है। विभिन्न तरह के आशंकाओं से रो रो कर बुरा हाल है।

Previous post आयुष्मान कार्ड महाभियान को लेकर उप विकास आयुक्त ने बड़झल्ला पंचायत में किया निरीक्षण।
Next post गोरखपुर मंदिर कमेटी के पूर्व सदस्य की आकस्मिक मौत पर सदस्यों ने जताई शौक
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial