May 25, 2026

बोलबम सेवा समिति ने पेयजल की आपूर्ति प्रारंभ की

Read Time:1 Minute, 42 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

श्रावण की दुसरी सोमवारी के पुर्व संध्या से मनिहारी के अंबेडकर चौक पर कैंप बनाकर जिले से आनेवाले कांवरियों के लिए पेयजल की आपूर्ति प्रारंभ की। समिति के दिलवर पासवान ने बताया कि आने वाले कांवरिया श्रद्धालुओं के लिए पेयजल आपूर्ति पूरी रात जारी रहेगी। आगे और भी श्रद्धालुओं के लिए बुनियादी सुविधाओं का हरसंभव खयाल रखा जायेगा। समिति की ओर से पर्याप्त रौशनी की व्यवस्था की गई है। साउंड द्वारा भक्ति गीतों के कारण माहौल भक्तिमय हो गया है।इधर अंबेडकर चौक पर नगर प्रशासन की ओर से मेडिकल कैंप की भी मौजुदगी कर दी गई है। मालूम हो कि श्रावण मास के प्रारंभ से ही जिले सहित सीमांचल के विभिन्न हिस्सों से कांवरिया श्रद्धालु हजारों की संख्या में मनिहारी के गंगा तट पर जलभरण के लिए रविवार के संध्या से आने लगते है और सोमवार को अपने क्षेत्र के शिवालयों में जलाभिषेक करते हैं।इस अवसर पर समिति के गणेश गुप्ता, श्रीनाथ यादव,विशु चौधरी, नीरज साह,कपिलदेव चौधरी , आदित्य कुमार, मंटु कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Previous post सफाई को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई
Next post जलवायु परिवर्तन एवं जल संरक्षण को लेकर उत्कृष्ट भारत वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों कि वैठक।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial