बलिया बैलोन में अज्ञात महिला के हत्या पर एसडीपीओ ने किया प्रैस वार्ता
Reporting by जयदेव यादव
कटिहार के बलिया बेलौन थाना क्षेत्र के नारायणपुर के पास भगवान पोखर में 27नवंबर दिन शनिवार को एक अज्ञात शव मिलने के बाद बलिया बैलोन पुलिस के द्वारा जांच मै छापेमारी करते हुए शव की पहचान कर ली गई। मृतिका नाम मजीया खातून उम्र 23 वर्ष पिता मोहर्रम साकिन बादलपुर थाना बलिया बैलोन निवासी बताया जा रहा है । बलिया बैलोन थानाध्यक्ष संजय पांडे ने मृतिका के मोबाइल को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल करते हुए कॉल रिकॉर्ड से जांच पड़ताल में हत्या कि भनक लगी। मृतक के मोबाइल से बात करने बाले लोगों को जिनमें मदन राय उम्र 40 वर्ष पिता स्वर्गीय आसारू राय साकिन खारी, मोहम्मद संजार अली उम्र 35 वर्ष पिता मोहम्मद मेहरूउद्दीन साकीन बिदानपुर दोनों थाना बलिया बैलोन को पुलिस ने गिरफ्तार किया। हत्या कि रात इन लोगों ने मृतिका को बुलाया और दुष्कर्म करने के बाद हत्या कर तालाब में फेंक दिया। पूछताछ के क्रम में दोनों अपना जुर्म कबूल किया हे। इसको लेकर एसडीपीओ प्रेमनाथ राम ने बुधवार को प्रेस वार्ता आयोजित कर पत्रकारों को उक्त जानकारी दी ।
More Stories
फलका मुख्यालय स्थित कटरा में आधार केंद्र में मनमानी वसूली का वीडियो हुआ वायरल
मो0 काजु (फलका) फलका प्रखंड मुख्यालय स्थित कटरा आधार सेवा केंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल...
बिजली की लचर व्यवस्था को लेकर जिला परिषद सदस्य गुलजार आलम ने विद्युत पदाधिकारी को सौंपा मांग पत्र
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत क्षेत्र संख्या 26 के जिला परिषद सदस्य गुलजार आलम शनिवार को क्षेत्र की बिजली...
बरंडी नदी के कमलाघाट में फिर गई एक जान, नहाते समय पैर फिसलने से युवक की मौत
मो0 काजु (फलका) फलका प्रखंड के मोरसंडा स्थित कमलाघाट नदी एक बार फिर दर्दनाक हादसे की गवाह बनी है। कुछ...
पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा आजजगरनाथपुर पंचायत भवन प्रांगण में होगा आयोजन, ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील
डेस्क (हसनगंज) जगरनाथपुर पंचायत में पंचायत विकास दिवस के अवसर पर आज पंचायत भवन प्रांगण में विशेष ग्रामसभा का आयोजन...
बारसोई में पेड़ से फंदे पर लटका मिला 17 वर्षीय नाबालिग का शव, इलाके में सनसनी
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई के पंचायत चौन्दी अंतर्गत बीडी कॉलेज के समीप बारसोई–आबादपुर मुख्य सड़क के किनारे मंगलवार की सुबह...
आंगनबाड़ी केंद्र की जमीन पर अतिक्रमण का आरोप, वार्ड सदस्य ने CO से कार्रवाई की मांग
डेस्क (बारसोई ) बारसोई प्रखंड के भवानीपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-11 के ग्राम पुरिया में आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण के...
