November 6, 2026

नगर के शिक्षण संस्थानों में मनाया गया शिक्षक दिवस।

Read Time:44 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी प्रखंड के सभी सरकारी और गैर-सरकारी शिक्षण संस्थानों में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। छात्रों ने शिक्षकों का आदर करते हुए केक काटा और सम्मानित किया। इस अवसर पर शिक्षकों ने नैतिक मूल्यों और जीवन में सही राह पर चलने की प्रेरणा दी। शिक्षक रविन्द्र मंडल ने कहा, “शिक्षा ही जीवन में सफलता की कुंजी है। नैतिकता, अनुशासन और कड़ी मेहनत से समाज में उच्च स्थान प्राप्त किया जा सकता है।

Previous post मुखिया के पक्ष ग्रामीणों ने थाना में दिया आवेदन निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने कि मांग
Next post कटिहार में राज्य स्तरीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप 26 से 29 सितंबर तक
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial