November 6, 2026

मुखिया के पक्ष ग्रामीणों ने थाना में दिया आवेदन निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने कि मांग

Read Time:2 Minute, 15 Second

(हसनगंज डेस्क)

हसनगंज थाना क्षेत्र के बलुआ पंचायत मे मंगलवार को बलुआ संथाली टोला के करीब तालाब मे बैरगाछी गांव के 26 वर्षीय मो फूल बाबू का शव मिला था। जिसमे मृतक के परिजनों द्वारा पंचायत के मुखिया कंदलाल मुर्मू के द्वारा मोबाइल चोरी के आरोप मे मृतक के साथ मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया गया था। इसी मामले को लेकर बलुआ पंचायत के सैकड़ो महिला पुरुष ग्रामीण गुरुवार को हसनगंज थाना पहुंचकर मुखिया कंदलाल मुर्मू पर लगाए आरोप के विरुद्ध आवेदन देते हुए बताया की साजिश के तहत मुखिया को हत्या के आरोप मे झूठा फंसाया जा रहा है। ग्रामीणों द्वारा आवेदन में लिखा है की राजनीतिक साजिश के तहत हत्या के आरोप मे मुखिया को फंसाया जा रहा है। कंदलाल मुर्मू दो बार से पंचायत का मुखिया बनकर पंचायत का सेवा कर रहे हैं। जबकि मृतक के मौत के दिन मृतक का बड़ा भाई आहाद आलम और सोएब आलम के द्वारा साम सात बजे मृतक (फुल बाबू)को मारपीट कर रहा था। और कह रहा था,तुम हमेशा गांव समाज और अन्य जगहों पर हमेशा चोरी चपाटी करते हो और हमलोगो का बेज्जती करवाते हो तुम्हे जिंदा नहीं छोड़ेंगे। हम ग्रामीणों को लगता है,की परिजनों के द्वारा ही घटना को अंजाम दिया गया होगा जो जांच का विषय है। और जांच के उपरांत सही अभियुक्त को पकड़ने की कृपा की जाए। थाना प्रभारी ने बताया की ग्रामीणों द्वारा आवेदन दिया गया है। मामले का अनुसंधान किया जा रहा है। विधिसम्मत कारवाई की जाएगी।

Previous post मनिहारी पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल ।
Next post नगर के शिक्षण संस्थानों में मनाया गया शिक्षक दिवस।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial