September 7, 2026

कार्यपालक दंडाधिकारी के आश्वासन पर लगातार 12 वें दिन अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा आयोजित समाप्त हुआ।

Read Time:2 Minute, 12 Second

प्राणपुर (मोहम्मद आरिफ )

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा आयोजित अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन मुख्यालय प्रांगण में लगातार 12वें दिन कार्यपालक दंडाधिकारी कटिहार राकेश रंजन के आश्वासन पर धरनार्थियों ने धरना प्रदर्शन समाप्ति की घोषणा की। अंचल अधिकारी शुश्री शिखा कुमारी कार्यपालक दंडाधिकारी राकेश रंजन ने लगातार चार घंटे तक धरनार्थियों के साथ बैठकर बारी-बारी से धरनार्थियों की समस्याओं को बारीकी से सुना। फिर लालकार्ड, भूमिहीन सहित सभी बिंदुओं पर सूझबूझ के साथ धरनार्थियों को समझने में सफल हुए। न्यायालय प्रक्रिया के तहत रद्द कर दिया गया लाल कार्ड के लिए धरनार्थियों को सुझाव दिया। भूमिहीनों के लिए बसेरा टू अभियान के तहत 5 डिसमिल प्रत्येक भूमिहीनों को भूमि देने की प्रक्रिया विकल्प के रूप में बताया। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक चूक हुई है। जिसे स्वीकार करते हैं। धरनार्थियों का दिल जीतने में शत प्रतिशत सफल होते हुए कार्यपालक दंडाधिकारी के हर जवाब पर ताली बजती थी। अंचल मंत्री मोहम्मद मूसा ने कार्यपालक दंडाधिकारी का धरना स्थल पर स्वागत करते हुए कहा कि धरनार्थियों की सभी समस्याओं पर बारीकी से निजात दिलाने का सुझाव से हम लोग धरना समाप्ति की घोषणा करते हैं। यदि समस्याओं का समाधान एक माह के अंदर नहीं होता है तो पुनः मुख्यालय प्रांगण में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

Previous post प्राणपुर थाना में आयोजित शनिवारीय जनता दरबार में सात मामला का ऑन द स्पॉट निष्पादन।
Next post जनसुराज विचार मंच की प्राणपुर प्रखंड के बस्तौल गांव में बैठक आयोजित
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial