September 7, 2026

जनसुराज विचार मंच की प्राणपुर प्रखंड के बस्तौल गांव में बैठक आयोजित

Read Time:4 Minute, 9 Second

प्राणपुर (मोहम्मद आरिफ )

जनसुराज विचार मंच के तत्वावधान में प्राणपुर प्रखंड के बस्तौल गांव में बुद्धिजीवी नागरिकों की बैठक आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड संवाद सारथी मोहम्मद आरिफ ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला संवाद सारथी प्रवीण कुमार झा एवं बस्तौल पंचायत के मुखिया मोहम्मद मुजाहिद आलम रहे। बैठक में स्थानीय जन समस्या एवं जनसुरज विषय को लेकर उपस्थित लोगों ने अपनी अपनी राय प्रकट किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला संवाद सारथी प्रवीण कुमार झा ने कहा कि आगामी 14 सितंबर को पटना में राज्य स्तरीय जनसुराज विचार मंच के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन होना है। राज्य स्तरीय कार्यशाला में प्राणपुर प्रखंड सहित जिले से बड़ी संख्या में जनसुरज विचार मंच से जुड़े लोग भाग लेंगे। इस पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड संवाद सारथी मोहम्मद आरिफ ने कहा कि जल्द ही प्राणपुर प्रखंड में जनसुराज विचार मंच की कमेटी का गठन किया जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए बस्तौल पंचायत के मुखिया मोहम्मद मुजाहिद आलम ने कहा कि इन दोनों प्राणपुर प्रखंड में सर्वे होने की चर्चा को लेकर किसान सहित आम लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। अंचल कार्यालय के द्वारा आम लोगों के बीच जन जागरण अभियान नहीं चलाई जा रही है।जिसके कारण आम लोग काफी डरे डरे महसूस कर रहे हैं।जबकि ऐसी कोई बात नहीं है। मुखिया मुजाहिद आलम ने कहा कि सर्वे के नाम पर विभाग आम लोगों को सही-सही जानकारी नहीं देते हैं। इसलिए भयभीत है। वंशावली को लेकर आम लोग परेशान हैं। जबकि इन्होंने कहा की वंशावली स्वयं तैयार करना है। सर्वे से आम लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। बैठक को संबोधित करते हुए नारायण मंडल ने कहा कि जमीन सर्वे के नाम पर आंचल कार्यालय में बिचौलिया काफी हावी है। बिहार में वृद्धा पेंशन मात्र 400 रुपये दिया जा रहा है।जबकि अन्य राज्यों में 1000 रुपये प्रति माह दिया जाता है।प्राणपुर प्रखंड के वृद्ध को वृद्धा पेंशन पिछले तीन माह से नहीं मिला है। बैठक को संबोधित करते हुए मोहम्मद शकील आलम, अफाक आलम,नित्यानंद रविदास ने कहा कि इन दोनों प्राणपुर प्रखंड में राशन कार्ड से अधिकांश लोगों का नाम कट गया है। जिससे गरीब तबके क्यों लोगों को राशन पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल रहा है। वही जाति, आवासीय प्रमाण पत्र आम लोगों का नहीं बन पा रहा है। जिसको लेकर के आमलोग काफी परेशान है । बैठक को उमेश रविदास, शिवनारायण सिंह मोहम्मद जमशेद, मोहम्मद शमी, मोहम्मद समफल,सोनू निषाद, जुबेर आलम, सऊद आलम, मोहम्मद अटका, मोहम्मद छोटू सहित दर्जनों लोगों ने अपना-अपना विचार प्रकट किया।

Previous post कार्यपालक दंडाधिकारी के आश्वासन पर लगातार 12 वें दिन अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा आयोजित समाप्त हुआ।
Next post मनसाही छात्र हत्याकांड को लेकर कैंडल मार्च के साथ फांसी की मांग
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial