प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों के आवास पर पहुंची महापौर।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
कटिहार नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नं०- 40 में प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के अंतर्गत बने लोगों के घर पर महापौर उषा देवी अग्रवाल ने जाकर आवास निर्माण की स्वीकृति से लेकर कुल समयावधि की जानकारी ली। वार्ड के सैकड़ों घरों पर पहुंच कर महापौर ने निर्माणाधीन घरों का निरीक्षण किया और लोगों को जल्द घर बनाने का आग्रह किया। साथ ही, सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। महापौर ने लोगों की विभिन्न समस्याओं से अवगत होकर उनके जल्द समाधान का आश्वासन भी दिया।मौके पर महापौर ने बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना से गरीबों को सम्मानजनक आवास देकर पीएम मोदी ने उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। कटिहार शहर में भी गरीब तबके के लोगों को इसका लाभ दिलाने के लिए नगर निगम द्वारा लगातार कार्य चल रहा है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसका लाभ मिल सके।इस मौके पर स्थानीय निगम पार्षद भोला सहनी, अजित पांडेय, सुनील कुमार सहित नगर निगम के पदाधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
More Stories
मनिहारी में भैंस चोरी का विरोध करने पर किसान की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार के मनिहारी थाना क्षेत्र के कमालपुर दियारा में भैंस चोरी करने आए अपराधियों ने विरोध...
फलका बाजार में टायर ब्लास्ट, गैरेज कर्मी गंभीर रूप से घायल
मो0 काजु (फलका) फलका बाजार में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रैक्टर ट्रॉली के टायर में हवा भरने...
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिवार में मातम।
मो0 काजु ( फलका) कोढ़ा थाना क्षेत्र के बसगरहा गांव के समीप बुधवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक...
फलका में 27 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त, संचालक गिरफ्तार
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के प्रखंड मुख्यालय स्थित ब्लॉक मोड़ के समीप गुरुवार को प्रशासन और पुलिस की...
स्कूल में प्रधानाध्यापिका गायब, बच्चों के भोजन पर भी सवाल जिला परिषद के निरीक्षण में तारापुर प्राथमिक विद्यालय की व्यवस्था को बताया कटघरे में।
मनोरंजन साहा (बारसोई) बारसोई जिला परिषद क्षेत्र संख्या-26 के पंचायत शिवनंदपुर स्थित तारापुर प्राथमिक विद्यालय में जिला परिषद सदस्य गुलजार...
जनसंपर्क अभियान चलाकर सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने सुनीं लोगों की समस्याएं
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के हसनगंज, कवैया, तिनगछिया सहित विभिन्न गांवों में पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद...
