September 6, 2026

दो बाइक की टक्कर में तीन घायल, दो कटिहार रेफर।

Read Time:1 Minute, 8 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी-कटिहार पथ पर लेलहा चौक के पास देर शाम विपरीत दिशा से आ रही दो बाइक की जबरदस्त टक्कर में तीन घायल हो गए। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने पुलिस वाहन से घायलों को अनुमंडल अस्पताल भेजा। उपस्थित डॉ. ब्रजेश नंदन सिन्हा ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल चंदन कुमार, चरवाहा विद्यालय निवासी, और बड़ी बाघमारा की रुक्मिणी देवी (पति सुबोल पासवान) को कटिहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, चरवाहा विद्यालय निवासी करण कुमार को डॉ. पिंटू कुमार ने प्राथमिक उपचार कर अस्पताल में भर्ती कर लिया। इस अवसर पर सब इंस्पेक्टर गौतम कुमार, एएसआई संतोष कुमार, और अरुण कुमार मौजूद थे।

Previous post सलमारी थाना क्षेत्र के जितवारपुर में नशा मुक्ति केंद्र में युवक की मौत, क्षेत्र में फैला सनसनी
Next post प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों के आवास पर पहुंची महापौर।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial