September 4, 2026

मध्य विद्यालय मिर्जापुर में नए भवन बनाने को ले मुखिया ने दिया शिक्षा पदाधिकारी को आवेदन

Read Time:1 Minute, 6 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

प्रखंड के बघार पंचायत स्थित वार्ड नंबर 9 में मध्य विद्यालय मिर्जापुर के प्रधानाध्यापक द्वारा स्थानीय मुखिया पिंटू यादव को आवेदन देकर उक्त जर्जर भवन के बदले निचले तल पर चार कक्षा और ऊपरी तल पर चार कक्षा बनाने की आवश्यकता जताई। विषयांकित आवेदन के आलोक में पंचायत के मुखिया पिंटू यादव ने जिला शिक्षा पदाधिकारी और मनिहारी अनुमंडल पदाधिकारी को पत्र लिखकर क्षतिग्रस्त कक्षों के बदले ऊपर नीचे कुल आठ कमरे बनाने की सिफारिश की ताकि पठन पाठन में बाधा न पहुंचे। वहीं शिक्षा पदाधिकारी ने मुखिया को बताया कि जल्द ही विभाग से वित्तीय आदेश पारित कर इसे अमली जामा पहना दिया जाएगा।

Previous post 2025 में बिहार में जनता का राज होगा स्थापित – प्रशांत किशोर
Next post आग से मुर्गी फार्म जलकर राख, पीएनबी से ऋण लेकर शुरू किया था व्यापार, अज्ञात के खिलाफ आवेदन देने की बात कही
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial