2025 में बिहार में जनता का राज होगा स्थापित – प्रशांत किशोर
प्राणपुर (मोहम्मद आरिफ)
जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर आज दो दिवसीय सीमांचल दौरे पर कटिहार पहुंचे। अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने बरारी गाँव के काबर कोठी में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि 2025 में बिहार में जनता का राज स्थापित होगा और जब जनता का राज बनेगा तब 1 साल के भीतर बिहार और कटिहार से पलायन को रोक दिया जाएगा। आप लोगों के लिए रोज़ी- रोटी की व्यवस्था बिहार में ही की जाएगी ताकि 1 साल बाद आपको अपने माँ बाप, भाई बहन, बेटे बेटी को छोड़कर गुजरात, महाराष्ट्र या दिल्ली मजबूरी में मज़दूरी करने नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने यह भी बताया कि वह पिछले दो वर्ष से पैदल इसलिए चल रहे हैं ताकि बिहार के गाँव- गाँव से काबिल और सही लोगों को चुन कर और उन्हें सहयोग देकर राजनीति में लाया जाए ताकि बिहार को इस बदहाली से हम सब मिलकर बाहर ला सके। इसलिए अगली बार वोट देते समय स्वार्थी बनिए। नेता आपसे कहेंगे की देश के लिए वोट करे, बिहार के विकास के नाम पर आपसे वोट मांगेंगे, कोई आपसे आपकी जाति के नाम पर वोट मांगेंगे पर आप स्वार्थी होकर वोट दीजिएगा। अगली बार अपने बच्चों के लिए वोट दीजिए, अपने बच्चों के लिए स्वार्थी बनिए।
More Stories
जगन्नाथपुर पंचायत में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा आयोजित।
डेस्क ( हसनगंज) हसनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित जगन्नाथपुर पंचायत भवन में रविवार को पंचायत विकास दिवस के अवसर पर अभियान...
डीएम आशुतोष द्विवेदी की मौजूदगी में रामपुर में विशेष ग्रामसभा, जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर।
डेस्क ( हसनगंज) हसनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित रामपुर पंचायत के आदर्श मध्य विद्यालय हसनगंज में पंचायत विकास दिवस के अवसर...
शिक्षा मंत्री से मिले पटनी नारायणपुर हाईस्कूल के शिक्षक, विशेषावकाश व्यवस्था में बदलाव की मांग
रतन कुमार ओझा( मनिहारी) कटिहार आगमन पर शिक्षा मंत्री मिथिलेश कुमार तिवारी से उच्च माध्यमिक विद्यालय पटनी नारायणपुर के प्राचार्य...
यात्रियों के लिए बना प्रतीक्षालय, अब जलावन का ठिकाना! लाखों की योजना पर उठे सवाल
मो0 सनाउल्लाह ( बारसोई) सरकारी योजनाओं के तहत आम लोगों की सुविधा के लिए लाखों रुपये खर्च कर बनाए गए...
मनिहारी में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस ने 18 वर्षीय आरोपी को 24 घंटे के अंदर दबोचा
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी थाना क्षेत्र में आठ वर्षीय नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित...
कब सुधरेगी सड़क और बिजली की व्यवस्था? भवानीपुर वार्ड-07 में ग्रामीणों ने उठाई आवाज
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड के भवानीपुर पंचायत के वार्ड संख्या-07 में वर्षों से जर्जर पड़ी ग्रामीण सड़क और बिजली...
