September 3, 2026

चावल से भरी पिकअप दुर्घटनाग्रस्त

Read Time:1 Minute, 14 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी-कटिहार फोरलेन पर रसूलपुर के पास देर शाम चावल से भरी पिकअप गलत दिशा से आ रही थी, जिससे वह दूसरी पिकअप वैन से टकरा कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। चावल और चूड़ा लदा पिकअप (वाहन सं. BR 11 GG 0871) दिलारपुर से गलत दिशा में आ रही थी, जब सामने से आ रही खाली पिकअप वैन (वाहन सं. BR11GG 5842) से रसूलपुर के पास जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि खाली पिकअप के परखच्चे उड़ गए।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की 112 टीम मौके पर पहुंची। सब-इंस्पेक्टर संजय यादव और अजय गुप्ता ने स्थिति को संभाला। बाद में किराना व्यवसायियों ने सड़क पर बिखरे चावल की बोरियों को दूसरे पिकअप और टेम्पो की मदद से गंतव्य तक पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मौके से चालक को ग्रामीणों ने फरार बताया।

Previous post जश्र ए ईद मिलादुन्नबी मोहम्मद साहब के जन्मदिवस पर जुलूस निकाल कर दिया शांति का संदेश।
Next post मनिहारी में विश्वकर्मा पूजा के साथ अनंत चतुर्दशी का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial