September 3, 2026

जश्र ए ईद मिलादुन्नबी मोहम्मद साहब के जन्मदिवस पर जुलूस निकाल कर दिया शांति का संदेश।

Read Time:2 Minute, 27 Second

प्राणपुर (मोहम्मद आरिफ)

प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सभी पंचायतों से मदरसा के प्रांगण से सोमवार को अहले सुबह आठ बजे पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के पैदाइश के खुशी में जुलूस निकाला गया। यह जुलूस लाभा मदरसा के प्रांगण से निकलकर रूट चार्ट के अनुसार कई क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए ईदगाह पहुंचकर जुलूस का समापन हुआ। जहां जुलूस के संचालन कर्ता द्वारा ईद ए मिलादुन्नबी को लेकर ईदगाह में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मौलानाओं ने मिलादुन्नबी के मौके पर शांति और सौहार्द का संदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि मोहम्मद साहब ने आपसी प्रेम और अमन का पैगाम दिया था। मिलादुन्नबी का यह त्यौहार समाज में शांति और एकता का संदेश देता है। इस मौके पर हम सभी खुशहाली समृद्धि और प्रगति की कामना का इबादत करते हैं। इस जुलूस को सफल बनाने में कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मौहम्मद सऊद आलम, मुखिया तनवीर अहमद , सरपंच असगर अली,मौलाना फरमान राजा मिस्बाही ,मौलाना अब्दुल गनी मिस्बाही ,मोहम्मद इकराम , मोहम्मद विकी, मोहम्मद सोनू ,बैजुद्दीन अंसारी, मोहम्मद रब्बानी, मोहम्मद फकीर, मौलवी साहब, बशीरुद्दीन साहब, हैदर, सरवर, राजू, बंटी, मोहम्मद हलीम. सहित कमेटी के तमाम मेंबर और इस्लाम धर्म को मानने वाले पुरुष, बच्चे एवं बुजुर्ग शामिल थे।इस मौके पर प्राणपुर थाना के थानाध्यक्ष श्वेता कुमारी, रंजीत महतो,रोशना थाना अध्यक्ष मासूम कुमारी,एस आई अजय कुमार,पीएस आई गोपाल कुमार राम, अंजय कुमार पासवान,राम मोहन सिंह सहित दर्जनों पुलिस बल मौजूद थे।

Previous post मुख्यमंत्री के आगमन पर आनन फानन मे मरम्मती व सड़क ढलाई योजनाएं पर अनियमितता का आरोप जांच का मांग।
Next post चावल से भरी पिकअप दुर्घटनाग्रस्त
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial