September 3, 2026

मनिहारी में विश्वकर्मा पूजा के साथ अनंत चतुर्दशी का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Read Time:1 Minute, 37 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा):

नगर क्षेत्र में विश्वकर्मा पूजा के साथ अनंत चतुर्दशी का त्योहार भी धूमधाम से मनाया गया। नगर के रेलवे विद्युत ग्रिड, नवाबगंज और डालाविर स्थित ग्रिड, वेल्डिंग शोप और गैरेजों में सृष्टि के अभियंता भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमाएं स्थापित कर विधिवत पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर विभिन्न स्थानों पर काम करने वाले श्रमिकों और अभियंताओं ने भगवान विश्वकर्मा से सुख-समृद्धि की कामना की।विश्वकर्मा पूजा के साथ ही ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में श्रद्धालुओं ने अनंत चतुर्दशी का उपवास रखा और भगवान अनंत की पूजा की। इस अवसर पर भक्तों ने भगवान अनंत की कृपा से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। नगर के विभिन्न मंदिरों और घरों में विशेष पूजा-अर्चना के कार्यक्रम आयोजित किए गए।श्रद्धालुओं ने भगवान अनंत के प्रतीक धागे को बांधकर उनके आशीर्वाद की कामना की। अनंत चतुर्दशी के मौके पर महिलाओं और पुरुषों ने परंपरागत ढंग से पूजा कर अपने जीवन में खुशहाली की प्रार्थना की।

Previous post चावल से भरी पिकअप दुर्घटनाग्रस्त
Next post नगर पंचायत मनिहारी ने लिया स्वच्छता शपथ, वृक्षारोपण और जागरूकता रैली का आयोजन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial