September 3, 2026

नगर पंचायत मनिहारी ने लिया स्वच्छता शपथ, वृक्षारोपण और जागरूकता रैली का आयोजन

Read Time:56 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

नगर पंचायत मनिहारी में मंगलवार को “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत “स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता” ध्येय वाक्य को आत्मसात करते हुए सभी कर्मियों, एसएचजी महिलाओं और सफाई मित्रों को नगर कार्यपालक पदाधिकारी नसीमुद्दीन खान द्वारा स्वच्छता शपथ दिलाई गई। इस कार्यक्रम में वार्ड पार्षदों की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम के दौरान वृक्षारोपण और शहर में जनभागीदारी से जागरूकता के लिए श्रमदान रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वच्छता पदाधिकारी आरुष, पार्षदगण और सभी कार्यालय कर्मी उपस्थित रहे।

Previous post मनिहारी में विश्वकर्मा पूजा के साथ अनंत चतुर्दशी का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
Next post स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत नपं बारसोई में हुई साफ सफाई ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial