September 3, 2026

कटिहार में राजद जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, बूथ कमिटी विस्तार पर जोर।

Read Time:1 Minute, 41 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

कटिहार के सीताराम गार्डेन में बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की जिला कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष इशरत परवीन ने की, जबकि संचालन प्रधान महासचिव राजेश यादव ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला संगठन प्रभारी राबिया खातुन उपस्थित रहीं।बैठक का मुख्य एजेंडा बूथ कमिटी के विस्तार और आगामी कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम की सफलता को लेकर था। बैठक में प्रखंडवार प्रभारियों की सूची भी जारी की गई।अपने संबोधन में जिला प्रभारी राबिया खातुन ने पंचायत स्तर तक बूथ कमिटी के विस्तार और घर-घर जाकर राजद की विचारधारा से लोगों को अवगत कराने की अपील की। इस मौके पर पूर्व मंत्री रामप्रकाश महतो, कुंदन यादव, संजय कुमार सिंह, मो. जाहिद, सुदामा सिंह, तारकेश्वर ठाकुर, लाखो यादव, भोला पासवान, मनोहर यादव, कौशल यादव, संजू सरदार, विमल मालाकार, हसन आरजू, बिजय यादव, महेंद्र साह, राकेश यादव, अपर्णा साह, अंजना देवी सहित अन्य प्रखंड एवं नगर अध्यक्ष मौजूद रहे।

Previous post स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत नपं बारसोई में हुई साफ सफाई ।
Next post विश्वकर्मा प्रतिमा का नम आँखों से विसर्जन, बाजे गाजे के साथ दी गई विदाई।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial