September 3, 2026

स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत नपं बारसोई में हुई साफ सफाई ।

Read Time:1 Minute, 10 Second

मनोरंजन साहा (बारसोई)

नगर पंचायत बारसोई में मंगलवार को “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत “स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता” ध्येय वाक्य को आत्मसात करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी दीक्षित श्वेतम के उपस्थिति में मुख्य पार्षद बिमला देवी, वार्ड पार्षद और सफाई कर्मीओ को नगर कार्यपालक पदाधिकारी रजनीश कुमार के द्वारा स्वच्छता शपथ दिलाई गई। इस कार्यक्रम में वार्ड पार्षदों की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम के दौरान वृक्षारोपण और शहर में जनभागीदारी से जागरूकता के लिए श्रमदान रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अवसर पर मु० पा० प्रतिनिधि रिंकू सिंह, जदयू नेता मनोज साह सहित नगर पंचायत के निवासि एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Previous post नगर पंचायत मनिहारी ने लिया स्वच्छता शपथ, वृक्षारोपण और जागरूकता रैली का आयोजन
Next post कटिहार में राजद जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, बूथ कमिटी विस्तार पर जोर।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial