September 3, 2026

स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत परिवार नियोजन कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

Read Time:1 Minute, 24 Second

हसनगंज प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मे स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम एवं परिवार नियोजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख नीलू देवी और प्रखंड विकास पदाधिकारी दीप्ती सुमन कुमारी ने फीता काटकर किया।इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया की स्वास्थ विभाग के सहयोग से स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत स्वास्थ विभाग के सहयोग से स्वच्छता कर्मियो का रूटीन चेकअप किया गया और स्वच्छता को व्यवहार में लाने हेतु साथ ही परिवार नियोजन को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाई गई। कार्यक्रम में स्वास्थ्य संबंधित कई तरह के स्टॉल लगाए गए थें। जहां लोगों को परिवार नियोजन संबंधित जानकारी देने की व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर बीपीआरओ,स्वस्थ विभाग के रंजन कुमार, गर्ब गौतम, सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थें।

Previous post मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर दो दिवसीय शिविर का हुआ आयोजन
Next post बरारी नगर पंचायत में मानव श्रृंखला का आयोजन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial