September 3, 2026

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर दो दिवसीय शिविर का हुआ आयोजन

Read Time:2 Minute, 8 Second

बरारी (सुमन साह)

बरारी प्रखंड के अन्तर्गत लक्षीपुर पंचायत के कुशवाहा टोला में हवा महल भवन में मुख्य मंत्री के आगमन को लेकर दो दिवसीय शिविर का आयोजित कर जन समस्याओं से जूड़े दर्जनों मामलों का निष्पादन कार्यवाई कर किया गया। जिसमें भूमि विवाद, जनवितरण,आवास योजना, स्वास्थ्य,शिक्षा,राशन कार्ड,बिजली, पेन्सन योजना,जन्म और,मृत्यु प्रमाण मनरेगा,स्वक्षता,आदि शामील है।बरारी के प्रखंड विकास पदाधिकारी किशोर कुणाल ने बताया कि इस प्रस्तावित यात्रा शिविर में मनरेगा का 8 स्वक्षता का 34 बिजली का 2 स्वास्थ्य का 2 आवास का 57 राशन कार्ड का 35 समाजिक सुरक्षा पेन्सन का 6 आवेदन पड़ा है जिसमें 2 दर्जन से भी अधिक मामलो का निपटारा कर दिया गया है।शेष के लिए ऑनलाईन कर दिया गया है। बीडीओ किशोर कुणाल ने बताया कि यह शिविर दो दिनों तक चलेगा। उन्होंने बताया कि शिविर में बरारी प्रखंड के अन्य पंचायतों का भी लोग अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन दे सकते है।इस शिविर में मुख्य रूप से बरारी के कार्यपालक पदाधिकारी सह बीपीआरओ माधवेन्द्र कुमार बरारी के बीडीओ किशोर कुणाल फलका प्रखंड के बीडीओ अमर मिश्रा, समेली प्रखंड के बीडीओ सत्येन्द्र सिंह बरारी के आपूर्ती पदाधिकारी आर्दश कुमार अमन पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राजीव कुमार भारती सहित कई पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Previous post पुर्णिया सांसद पप्पू यादव ने गंगा में अपने पिता की अस्थि प्रवाहित की
Next post स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत परिवार नियोजन कार्यक्रम का हुआ आयोजन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial