September 1, 2026

कालीगंज कठौतिया के बाढ़ प्रभावित इलाकों में प्रशासन की उदासीनता

Read Time:1 Minute, 30 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

प्रखंड क्षेत्र के दिलारपुर पंचायत स्थित कालीगंज कठौतिया के चार वार्डों में बाढ़ के कारण हाहाकार मचा हुआ है। अचानक आई बाढ़ का पानी घरों में घुसने से ग्रामीणों की स्थिति दयनीय हो गई है। मोबारक, नशिम, मोहम्मद इमरोज़ समेत दर्जनों ग्रामीण समुदायिक किचन की राह देख रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सरकारी मदद नहीं पहुंची है।ग्रामीणों का आरोप है कि जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी अब तक स्थिति का जायजा लेने नहीं आए हैं। समिति सदस्य कुंदन पासवान और संजय मंडल ने प्रशासन से जल्द से जल्द समुदायिक किचन, चिकित्सा सुविधाएं और साफ पानी की व्यवस्था की मांग की है।बाढ़ के पानी में चापाकल डूबने से ग्रामीणों को शुद्ध पानी नहीं मिल पा रहा है। बच्चे छोटी नावों से खतरे में पड़कर राशन और पढ़ाई के लिए बाजार जाने को मजबूर हैं। मवेशियों के लिए चारा नहीं होने से उनका भी बुरा हाल है, और सरकारी नावों का कोई इंतजाम नहीं दिख रहा है।

Previous post मनिहारी पुलिस ने छापेमारी अभियान में 6 लीटर देशी शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Next post न्यायालय में NDPS Act के अभियुक्त शेख इरफान ने किया आत्मसमर्पण
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial