September 1, 2026

मनिहारी पुलिस ने छापेमारी अभियान में 6 लीटर देशी शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Read Time:57 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी पुलिस द्वारा रात में सिंबुडीह ,मारालाईन और तांती टोला में की गई छापेमारी के दौरान तांती टोला निवासी गुड्डू कुमार को 6 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इस छापेमारी अभियान में सब इंस्पेक्टर अंजनी कुमार, गौतम कुमार, निशा रानी और पीएसआई अमित कुमार शामिल थे। आरोपी के खिलाफ कांड संख्या 247/24 दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस की लगातार छापेमारी से इलाके में शराब तस्करों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। इस अवसर पर पीएसआई भार्गवी मौजूद थी।

Previous post मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कटिहार मेयर ने आइटीआइ कैंपस में तैयारियों का जायजा लिया।
Next post कालीगंज कठौतिया के बाढ़ प्रभावित इलाकों में प्रशासन की उदासीनता
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial