बाढ़ग्रस्त क्षेत्र के कई हिस्सों में समुदाय किचन की नहीं हुई शुरुआत जो काफी दुखद – सुनील कुमार यादव
मंगलवार को कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का दौरा करते हुए बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात किया और उनकी समस्याओं से भी रूबरू हुए वहीं सभी की समस्याओं को सुनते हुए हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया साथ ही प्रशासन द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए किए गए व्यवस्था का भी जायजा लिया। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने बताया कि बाढ़ग्रस्त क्षेत्र के कई इलाकों में अब तक सामुदायिक किचन की शुरुआत नहीं की गई है जिससे बाढ़ पीड़ित काफी परेशान है और यह बेहद दुखद है उन्होंने बताया कि इस विषय पर अंचलाधिकारी से बात करते हुए जल्द से जल्द सामुदायिक किचन की शुरुआत करने को कहा है। वहीं कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने बताया कि बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में खासकर पशुओं को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है इसलिए पशुओं के लिए भी चाड़ा का व्यवस्था होना चाहिए। कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने बताया कि बरारी विधानसभा के बिशनपुर, शिशिया, कांतनगर, उतरी भंडारतल के अलावा अन्य बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का भ्रमण किया है और बाढ़ पीड़ितों से मिलते हुए उनकी समस्याओं को सुना है। इस दौरान कांग्रेस नेता मोहम्मद जहांगीर, अवधेश कुमार मंडल, नावेद हुसैन, शंकर यादव, रंजीत झा, वकील सिंह सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
Next post
लोजपा (रामविलास) की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित, बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाने पर जोर
More Stories
फलका में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार ।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के दरमाही गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय बाइक...
शिकारपुर कटारी पुल के पास 20 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने शिकारपुर कटारी पुल के पास कार्रवाई करते हुए 20 लीटर देसी शराब के...
आबादपुर पुलिस ने संकोला मोड़ पर चलाया वाहन जांच अभियान
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) आबादपुर थाना पुलिस ने संकोला मोड़ पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मोटरसाइकिल चालकों के...
धचना रेलवे पुल घाट पर डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, SDRF ने एक दिन बाद बरामद किया शव।
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) धचना रेलवे पुल घाट पर नदी में डूबने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना...
फलका में अगलगी से प्रभावित 18 परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित।
फलका (मो0 काजु ) प्रखंड क्षेत्र में अगलगी की घटनाओं में घर-गृहस्थी का सामान गंवा चुके 18 परिवारों के बीच...
तब्लीगी इज्तेमा की तैयारियां पूरी, जायरीन की सुविधा के लिए जारी हुआ नक्शा31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक सालेहपुर-महेशपुर में होगा तीन दिवसीय इज्तेमा, रोशनी, पार्किंग और अन्य बुनियादी सुविधाओं की गई व्यवस्था
फलका (मो0 काजु ) प्रखंड क्षेत्र के सालेहपुर-महेशपुर में 31 अक्टूबर, एक और दो नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले...
