August 28, 2026

बाढ़ राहत सामग्री की अनियमितताओं के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

Read Time:1 Minute, 55 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

प्रखंड के दक्षिणी कांटाकोस के मुखिया शारीफुल उर्फ धोनी ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ ब्लॉक परिसर में पहुंचकर बाढ़ राहत सामग्री की अनियमितताओं के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि बाढ़ पीड़ितों तक राहत सामग्री नहीं पहुंच रही है, जबकि कुछ प्रभावशाली लोगों को इसका लाभ दिया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान प्रशासन पर भ्रष्टाचार और लापरवाही के आरोप लगाए गए।मुखिया धोनी ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे और उग्र आंदोलन करेंगे। उन्होंने प्रशासन पर मिली भगत से सामग्री का गलत तरीके से वितरण करने का आरोप लगाया और कहा कि असली पीड़ित अब भी मदद की बाट जोह रहे हैं।उधर प्रखंड के पदाधिकारी ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि राहत सामग्री के वितरण में पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जिन लोगों को सामग्री नहीं मिली है, उनकी जांच की जाएगी और उचित कार्रवाई होगी।प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने प्रखंड परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी है और जल्द ही एक बैठक बुलाकर स्थिति को नियंत्रण में लाने का वादा किया है। इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि मंजय साह, समाजसेवी करण मानस सहित दर्जनों पीड़ित मौजूद थे।

Previous post अमदाबाद के जनप्रतिनिधियों ने बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए सुखा राशन और जीआर राशि की मांग की
Next post बाढ़ग्रस्त क्षेत्र के कई हिस्सों में समुदाय किचन की नहीं हुई शुरुआत जो काफी दुखद – सुनील कुमार यादव
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial