May 25, 2026

बघार पंचायत के मेदनीपुर गांव में गंगा का तटीय कटाव, ग्रामीण चिंतित।

Read Time:1 Minute, 35 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी प्रखंड के बघार पंचायत अंतर्गत मेदनीपुर गांव के तटीय इलाके में अचानक से गंगा का जलस्तर घटने से कटाव शुरू हो गया है, जिससे ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। कटाव की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंचने लगे। कटाव मेदनीपुर में चुन्नू मौआर के घर के पास शुरू हुआ, जहां अब तक करीब 10 मीटर क्षेत्र प्रभावित हो चुका है। इस स्थिति को देखते हुए समिति सदस्य इमरान उर्फ गुड्डू खान ने विभागीय अभियंता को तत्काल सूचना दे दी गई। हालांकि, स्थिति फिलहाल नियंत्रित बताई जा रही है, परंतु ग्रामीणों का कहना है कि जल्द ही ठोस और स्थायी समाधान की आवश्यकता है। हाल ही में स्थानीय सांसद तारिक अनवर भी मेदनीपुर का दौरा किए थे।तटीय क्षेत्र के लोग इस समस्या को लेकर चिंतित हैं और सरकार व प्रशासन से स्थायी सुरक्षा उपायों की मांग कर रहे हैं। फिलहाल स्थानीय अधिकारीगण भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और जिला प्रशासन से अवगत कराने की बात कही है।

Previous post बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री का वितरण, जरूरतमंदों को मिली मदद।
Next post कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ खोला मोर्चा करेगी आंदोलन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial