October 25, 2026

आरपीएफ ने पिकअप वैन के साथ लाखों के समान सहित तीन को किया गिरफ्तार

Read Time:2 Minute, 37 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

रेलमंडल अंतर्गत आरपीएफ इंस्पेक्टर राकेश कुमार के नेतृत्व में रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान पैक पिकअप वैन में रखा हुआ रेलवे के लाखों के एल्यूमिनियम के तार आदि समान के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में आरपीएफ के इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि आरपीएफ द्वारा पकड़े गए तीनों व्यक्तियों के विरुद्ध आरपीएफ ईस्ट पोस्ट में रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जब्त रेलवे के सामनों के संबंध में पूछताछ हेतु अन्य लोगों को नोटिस निर्गत करते हुए मामले की छानबीन की जा रही है। वहीं पिकअप वैन को भी जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तार लोगों के पास आरपीएफ द्वारा पकड़े गए भारी मात्रा में एलयूमिनियम तार और ई आर सी पेंड्रोल क्लिप आदि समान का कोई कागजात नहीं है। जिसे आरपीएफ ने मिर्चाईबारी के समीप से बरामद किया गया है। पकड़े गए व्यक्ति में समस्तीपुर निवासी 21 वर्षीय विशाल कुमार और 24 वर्षीय मणि शंकर कुमार के साथ कटिहार जिला निवासी 30 वर्षीय राजेश कुमार साह शामिल है। आरपीएफ ईस्ट पोस्ट में आर पी यू पी एक्ट का इस साल का यह पहला मामला दर्ज हुआ है। समाचार प्रेषण तक गिरफ्तार लोगों से आरपीएफ द्वारा पूछताछ की जा रही थी। वही मिली जानकारी के अनुसार इस मामले मे अन्य कई सफेदपोश नकाबपोशों के नाम भी उजागर होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। मौके पर आरपीएफ ईस्ट पोस्ट कमांडर राकेश कुमार के साथ आरपीएफ के एसआई अनुज कुमार, बबलू कुमार, एएसआई लगेंदेव कुमार के साथ कांटेबल रजित कुमार यादव, धर्मेंद्र कुमार, मौर्य कुमार आदि सुरक्षा के जवान मौजूद थे।

Previous post वर्चस्प को लेकर दो गुटों में हुई गोलीबारी किसान दहशत में।
Next post प्रधानमंत्री मन की बात पूर्व उप मुख्यमंत्री ने सुना
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial