चाकू मारकर बहन ओर जीजा को किया घायल, मामला दर्ज।
आरोपी भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।
बारसोई प्रखंड के भवानीपुर पंचायत में ससुराल आए बहन और जीजा पर साले ने चाकू से किया हमला जिससे दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गया।आनन फानन में स्थानीय लोग एवं परिजनों ने पिड़ितो को लेकर इलाज हैतु अनुमंडल अस्पताल लाया । जहां चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज हेतु कटिहार रैफर कर दिया। मामले में बारसोई थाना से एसआई मुकेश कुमार एवं एएसआई अवध किशोर साह द्वारा अस्पताल पहुंचकर पीड़ितों का हालचाल जाना तथा पीड़ितों द्वारा इसी दौरान हमले संबंधित जानकारी पुलिस को फर्द बयान दर्ज कराने हेतु लिखित दिया। दिए गए बयान में पीड़ित ने खुद को सौहार गांव निवासी अब्दुल वहाब उर्फ शर्मा जी ने बताया है। और गुरुवार को सुबह 9 बजे के आसपास भवानीपुर गांव में स्थित ससुराल में पुराने रंजिश में उनके साला मो समिम 32 ने गालि गलौज करते हुए आक्रोशित होकर चाकू से उस पर हमला कर दिया। जिससे उनके बाएं हाथ एवं पेट में गंभीर रुप से घायल हो गया और खुन बहने लगा। बीज बचाव करने आए पत्नी कोहिनूर खातुन 25 जो की तीन माह से गर्भवती है के पैट में चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना के संबंध में ग्रामीणों को पता लगते ही उनके द्वारा दोनों पति-पत्नी को इलाज हेतु अनुमंडल अस्पताल लाया। इस संबंध में आबादपुर थाना प्रभारी इजहार आलम ने बताया कि पिड़ितो द्वारा दिए गए फर्द ब्यान के आलोक में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, तथा आगे की कार्रवाई हेतु छानबीन कर रही है ।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
सावन माह में मेहंदी प्रतियोगिता से खिले बच्चों के चेहरे।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सावन माह के अवसर पर मेहंदी...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
वेतन-पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) रामेश्वर यादव मनिहारी महाविद्यालय, मनिहारी के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर शनिवार...
मालापारा में नौका दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोज जिस मै कस्बाटोली को हरा कर बिन्द टोली बना विजेता
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बांसगांव पंचायत के मालापारा नदी घाट पर युवा कमेटी के तत्वावधान में एक दिवसीय...
