June 6, 2026

नपं स्थित राशचौक में पेयजल एवं शौचालय बनवाने हेतु इओ को सौंपा ज्ञापन ।

Read Time:1 Minute, 7 Second

बारसोई नगर पंचायत के वार्ड नंबर 17 स्थित राशचौक में शुद्ध पेयजल, मुत्रालय एवं शौचालय व्यवस्था को लेकर छात्र नेता सौरव यादव ने कार्यपालक पदाधिकारी ब्रजकिशोर राम ज्ञापन सौंपकर निर्माण कराने का मांग किया है। दिए गए ज्ञापन में उन्होंने लिखा है कि राशचौक स्थित बस पड़ाव के समीप सार्वजनिक शौचालय अथवा मुत्रालय व्यवस्था नहीं होने से स्थानीय दुकानदारों एवं यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिसको हित को ध्यान में रखकर स्थानीय लोगों के मांग पर राशचौक में इसकी व्यवस्था करवाने हेतु निवेदन किए गए हैं। इस अवसर पर उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि मामून रशीद एवं पिंटू यादव सहित अन्य उपस्थित रहे ।

Previous post चाकू मारकर बहन ओर जीजा को किया घायल, मामला दर्ज।
Next post बलिया बैलोन थाना क्षेत्र के मीनापुर फुटानी चौक में वाहन चेकिंग के दौरान एक शराब तस्कर गिरफ्तार भेजे गए जेल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial