October 25, 2026

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस।

Read Time:2 Minute, 7 Second

डंडखोरा (अशोक कुमार)

  76 वें गणतंत्र दिवस प्रखंड क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सरकारी गैर सरकारी कार्यालय, सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों ,विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ,विभिन्न क्लबों एवं चौक चौराहा पर आन बान शान से राष्ट्रीय ध्वज फराया गया। प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड प्रमुख शुभम कुमार यादव ,थाना प्रांगण में थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार, समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रांगण में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रदीप कुमार , प्रखंड कृषि कार्यालय तथा प्रखंड के विभिन्न पंचायत के पंचायत भवन परिसर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया।. पंचायत भवन  द्वाशय में मुखिया नौशाबा, भमरैली पंचायत में मुखिया बिमला देवी , रायपुर में मुखिया आलोक कुमार चौहान ,डंडखोरा में मुखिया पार्वती हेंब्रम ने ,सौरिया में मुखिया निरंजन मंडल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया एवं सलामी दी। इस अवसर पर सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई तो वहीं विद्यालय में सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी दिप्ती सुमन कुमारी, उप प्रमुख सहेंद्र प्रसाद मंडल, भयो बेसरा, हवा देवी, सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण लोग मौजूद थे। 

Previous post कदवा में गणतंत्र दिवस बड़े ही उत्साह के साथ मनाया
Next post आग लगी से दो घर जलकर राख!
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial