May 31, 2026

बेटी के शव को लेकर मां परेशान ,रो रो कर बना लिया है बुरा हाल।

Read Time:2 Minute, 39 Second

प्राणपुर (मोहम्मद आरिफ)

प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के पथरवार पंचायत के साकिन मनसोखा का 11दिन बीतने बाद भी नाव हादसा में लापता स्वीटी कुमारी का शव नहीं मिलने पर मां सुमित्रा का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है। अहमदाबाद गंगा नदी में नाव हादसे में सुमित्रा का पति दिलीप मंडल, बेटी स्वीटी कुमारी,दामाद मुकेश कुमार, जीजा कालीचरण मंडल रतनटोला अमदाबाद, अजय मंडल साकिन शीतलपुर आजमनगर एवं उनका दो वर्षीय बेटा राजीव कुमार का नदी में डूबने से मृत्यु हो गई। बेटी को छोड़ सभी का शव भी बरामद हो गया लेकिन बेटी स्वीटी कुमारी का अब तक शव बरामद नहीं हो सका है। एक ही परिवार के खास 6 लोगों का एक साथ नाव हादसे में मृत्यु के बाद पिड़िता के घर पहाड़ सा टूट पड़ा है।रात दिन का नींद हराम हो गया है। जब भी कोई पीड़िता से मिलने आता है तो बेटी का शव मिला यही पूछती है।बेटी के शव को लेकर रात भर सोती नहीं है। सुबह होते ही पड़ोसी से पूछने लगती है बेटी का शव का पता चला। पीड़ित ने रोते बिलखते बताया कि 19 जनवरी को नाव हादसा में मेरा पूरा परिवार डूब गया। मेरे साथ छोटी-छोटी तीन बच्ची बची हुई है। अब इसका भरण पोषण कैसे होगा। पिड़िता को 6 बेटी थी। जिसमें दो बेटी की शादी हुई थी। चार बेटी में एक 8 वर्षीय स्वीटी कुमारी का अब तक शव नहीं मिल सका है। जबकि तीन बेटी में 13 वर्षीय खुशबू कुमारी, 9 वर्षीय दुर्गा कुमारी एवं 5 वर्षीय मिठ्ठी कुमारी को देखकर किसी तरह जिन्दा हूं। स्थानीय मुखिया प्रमोद कुमार मेहता ने बताया कि नाव हादसा में मिले शव के परिजनों को चार-चार लाख रुपया मुआवजा के रूप में मुहैया कराया गया है। पंचायत स्तर से विधवा पेंशन, आवास योजना, कबीर अंत्येष्टि के तहत लाभ दिया जाएगा।

Previous post मनिहारी पहुंचे डीआईजी, पुलिस कार्यालय का किया निरीक्षण।
Next post एक गरीब परिवार के घर को तोड़ फोड़ करने की सूचना मिलते ही पहुंचे विधान पार्षद ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial