May 25, 2026

प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक की आयोजितलोक कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु समन्वय स्थापित करने की जरूरत।

Read Time:2 Minute, 18 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय वेष्म कुरसेला में गुरूवार को प्रखंड समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रशिक्षु वरीय समाहर्ता सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक किशोर ने की। उन्होंने बताया कि प्रखंड एवं अंचल स्तर पर विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के कार्यान्वयन हेतु विभिन्न विभागों के पदाधिकारी के बीच समन्वय के अभाव में कार्य संपादन में परेशानी आती है। विभिन्न विभागों के पदाधिकारी के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने हेतु प्रखंड समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई है। बैठक में सभी विभागों के कार्य प्रगति की रिपोर्ट लेकर समीक्षा करते हुए आवश्यक सुझाव एवं निर्देश दिए गए।बीडीओ ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी विभागों द्वारा संचालित विकास कार्यक्रमों का जो एक महीने का रिपोर्ट प्राप्त हुआ है, उसका पर्यवेक्षण किया जाएगा और इस कार्य में अन्य विभागों के प्रखंड स्तर पर पदस्थापित पदाधिकारी द्वारा अपेक्षित सहयोग प्रदान किया जाएगा।इस अवसर पर अंचलाधिकारी अनुपम कुमारी,बीपीआरओ शांतनु ठाकुर,प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमरलाल,सीडीपीओ विभा कुमारी, मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी रामानुज कुमार,पीटीए अनुपम पंडित, जीविका बीपीएम धीरेंद्र कुमार,कनीय विद्युत अभियंता पंकज कुमार एवं अन्य विभाग के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी तथा कर्मी उपस्थित थे।

Previous post यात्री बस ने कार मे मारी टक्कर, बाल-बाल बचे यात्रीघंटो चलता रहा हाई वोल्टेज ड्रामा
Next post महापौर एवं विधान पार्षद ने टी० बी० मरीजों को फुड वास्केट का किया वितरण
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial