November 3, 2026

महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Read Time:1 Minute, 41 Second

  डंडखोरा (अशोक कुमार)

बम बम भोले, हर हर महादेव, जय शिव शंभू, के धार्मिक नारे लगाकर श्रद्धालुओं कंधे पर कांवर में गंगा जल लेकर सरपट सड़क पर दौड़ते श्रद्धालुओं की गूंज से माहौल भक्तिमय बना हुआ है । सुबह से ही महिलाएं युवतियां युवक शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए लंबी-लंबी कारों में खड़ी हो गई थी।भक्ति पूर्ण शिव पार्वती की विवाह के उपरांत सुबह 3 बजे से ही श्रद्धालुओं का जलाभिषेक प्रारंभ प्रारंभ हो चुका था। श्रद्धालुओं द्वारा दूध गंगाजल फूल , बेलपत्र  भांग, धतूरा से शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। प्रखंड क्षेत्र के श्रद्धालु बुधवार को संध्या से मनिहारी में गंगा नदी से जल भरकर पैदल कांवर लेकर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न राहों के लिए निकले  गए थे। ऐतिहासिक एवं पौराणिक शिव मंदिर सौरिया, तिलास, डुमरिया, नवादा, डंडखोरा, द्वाशय,कंधरपेली, लोहारी के शिव मंदिर मैं सुबह से ही श्रद्धालु जलाभिषेक कर रहे हैं। इस अवसर पर कई शिव मंदिरों में भक्ति जागरण भक्ति नाटक व हरिनाम कीर्तन का भी आयोजन किया जा रहा है।  

Previous post गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, मनिहारी के छात्रों ने प्रांतीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता में दिखाया शानदार प्रदर्शन
Next post नीति आयोग के डेल्टा रैंकिंग में कटिहार देश में पहले स्थान पर
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial