November 2, 2026

मनिहारी में विशिष्ट शिक्षकों को औपबंधिक नियुक्ति पत्र वितरित।

Read Time:1 Minute, 1 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी नगर स्थित पीएनएल एस+2 बालिका उच्च विद्यालय में विशिष्ट शिक्षक सक्षमता-2 के तहत औपबंधिक नियुक्ति पत्र, विद्यालय योगदान पत्र एवं पदस्थापन पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक बद्री रजक ने किया, जबकि प्रमाण पत्र वितरण का नेतृत्व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अरविंद कुमार सिन्हा ने किया। कक्षा 1-5 के 78 सामान्य शिक्षकों व 26 उर्दू शिक्षकों सहित कक्षा 6-8 एवं 9-10 के शिक्षकों को प्रमाण पत्र मिले। इस अवसर पर बीआरपी नवीन कुमार झा, ओम प्रकाश सिंह, डॉ. उमाकांत सिंह सहित कई शिक्षक व अधिकारी उपस्थित रहे।

Previous post 12 लीटर देसी शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार।
Next post कटिहार जिला संतमत सत्संग का 46वां अधिवेशन प्रारंभ, श्रद्धालुओं ने उठाया आध्यात्मिक लाभ
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial