May 27, 2026

प्रवासी मजदूर का शव आने से मचा कोहराम

Read Time:1 Minute, 27 Second

क़ुरसेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना क्षेत्र के नवाबगंज में प्रवासी मजदूर के रूप में काम करने गए हुए मांगन के शव आने के साथ ही परिजनों के करुण क्रन्दन एवं चित्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया।मिली जानकारी के अनुसार मांगन कुमार उम्र 27 वर्ष पिता लालू मंडल घर नवाबगंज थाना कुरसेला जिला कटिहार विगत 4 मार्च को काम करने के लिए हैदराबाद गया हुआ था। जहां लिफ्ट से गाड़ी उतारने के दौरान कंट्रोलर के द्वारा सेफ्टी बेल्ट का प्रयोग न करने के कारण वाहन ऊपर से नीचे गिर गया। जिसमें दबकर मांगन की मौत हो गई। घटना विगत 10 मार्च की बताई जा रही है। 12 मार्च को सहयोगी घनश्याम के माध्यम से एंबुलेंस के द्वारा शव को नवाबगंज लाया गया। जहां बुधवार को परिजनों के द्वारा उसका दाह संस्कार किया गया। सनद रहे कि मृतक मांगन अपने परिवार का कमाऊ संतान था। जिसके आकस्मिक मौत से पूरे परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है।

Previous post शिविर लगाकर एससी-एसटी बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र का किया गया वितरण
Next post राजद नेता के नेतृत्व में मनिहारी में भव्य होली मिलन समारोह, सौहार्द और एकता का संदेश
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial