May 27, 2026

शिविर लगाकर एससी-एसटी बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

Read Time:1 Minute, 28 Second

क़ुरसेला (राजशेखर जयसवाल)

सर्व शिक्षा अभियान के तहत कुरसेला प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत वैसे बच्चे जिनके आधार नहीं बने होने के कारण ई शिक्षा पोर्टल पर एंट्री नहीं हो पा रहा था। ऐसे बच्चे सरकार के द्वारा मिलने वाली विभिन्न प्रकार की योजनाओं से वंचित हो जा रहे थे। इस तरह के सभी एससी एसटी बच्चों को विद्यालय के माध्यम से चिन्हित कर विकास मित्र के द्वारा सभी का आवेदन प्राप्त करते हुए त्वरित रूप से जन्म प्रमाण पत्र बनवाया गया।इस हेतु प्रखंड सभागार में बुधवार को शिविर लगाकर सभी चिन्हित एससी-एसटी बच्चों को जन्म प्रमाण पत्र परिक्षमान वरीय उप समाहर्ता सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक किशोर, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी देवेश भारद्वाज, बीपीआरओ शांतनु ठाकुर तथा प्रखंड कल्याण पदाधिकारी दीपक कुमार की उपस्थिति में कुल 95 छात्र-छात्राओं को वितरित किया गया।

Previous post अज्ञात चोरों ने एक सुनसान घर को चोरों ने चोरी की घटना को अंज़ाम
Next post प्रवासी मजदूर का शव आने से मचा कोहराम
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial