May 27, 2026

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की घटनास्थल पर मौत

Read Time:1 Minute, 41 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना क्षेत्र के मिल्की गांव निवासी गुलचन मंडल पिता राजू मंडल थाना कुरसेला जिला कटिहार कि अज्ञात वाहन कि टक्कर से बीती देर रात्रि रंगड़ा थाना क्षेत्र के ओवर ब्रिज के समीप मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार मृतक फूलचन कुमार अपने ननिहाल सधवा से क़ुरसेला की ओर बाइक से आ रहा था। सीमावर्ती क्षेत्र के कुरसेला रंगड़ा के बीच ओवर ब्रिज के समीप दे लगाम अज्ञात वाहन कि चपेट मे आ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई तथा एनएच 31 खून से लाल हो उठा। आसपास के वाहन चालकों के द्वारा घटना की सूचना रंगड़ा थाना को दी गई। जिसके बाद रंगड़ा थाना ने उक्त स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम करा कर शव को परिजनों को सौंप दिया। वही पोस्टमार्टम के पश्चात शव के मिल्की पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजनों के करुण क्रंदन से पूरा माहौल गमगीन हो गया था।सनद रहे कि युवक विवाहित था जो अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गया है। युवक की पत्नी पूनम देवी दहाड़े मारकर रोते हुए बेहोश हो जा रही थी।

Previous post चूल्हे से निकली चिंगारी से लगी आग मे दो घर जले।
Next post पू. सी. रेलवे की रेलवे सुरक्षा बल ने ग्यारह अवैध प्रवासियों को पकड़ा : मुख्य जनसंपर्क अधिकारी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial