पू. सी. रेलवे की रेलवे सुरक्षा बल ने ग्यारह अवैध प्रवासियों को पकड़ा : मुख्य जनसंपर्क अधिकारी
अवैध प्रवासियों (बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं) का पता लगाने के लिए कार्रवाई जारी रखते हुए, पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे की रेलवे सुरक्षा बल ने फरवरी, 2025 में पू. सी. रेलवे के धर्मनगर और अगरतला रेलवे स्टेशनों पर जांच अभियान चलाया। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया कि इस दौरान 11 अवैध प्रवासियों और 02 भारतीय एजेंटों को पकड़ा। 15 फरवरी, 2025 की एक घटना में, अगरतला रेलवे स्टेशन पर अगरतला रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने नियमित अभियान चलाया। तलाशी के दौरान उनलोगों को स्टेशन पर 02 बांग्लादेशी महिला नागरिकों का पता चला। पूछताछ करने पर, वे अपनी पहचान के कोई वैध दस्तावेज नहीं दे पाईं। बाद में उनलोगों ने बांग्लादेश से भारत में अवैध तरीके से प्रवेश करने की बात स्वीकार की। अवैध प्रवासियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए प्रभारी, राजकीय रेलवे पुलिस, अगरतला को सौंप दिया गया। पू. सी. रेलवे की रेलवे सुरक्षा बल द्वारा स्टेशनों और ट्रेनों में अवैध प्रवासियों, रोहिंग्याओं और संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखने के लिए नियमित आधार पर कई कदम उठाए जाते हैं। स्टेशनों और ट्रेनों में तैनात रेलवे सुरक्षा बल के कर्मचारी इस तरह की किसी भी संदिग्ध गतिविधियों का पता लगाने के लिए विभिन्न स्तरों पर काफी सजग हैं।
More Stories
पचरा गांव में भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर प्रखंड के पचरा गांव में दुर्गा पूजा के अवसर पर एक दिवसीय भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम...
फलका में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार ।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के दरमाही गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय बाइक...
शिकारपुर कटारी पुल के पास 20 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने शिकारपुर कटारी पुल के पास कार्रवाई करते हुए 20 लीटर देसी शराब के...
आबादपुर पुलिस ने संकोला मोड़ पर चलाया वाहन जांच अभियान
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) आबादपुर थाना पुलिस ने संकोला मोड़ पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मोटरसाइकिल चालकों के...
धचना रेलवे पुल घाट पर डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, SDRF ने एक दिन बाद बरामद किया शव।
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) धचना रेलवे पुल घाट पर नदी में डूबने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना...
फलका में अगलगी से प्रभावित 18 परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित।
फलका (मो0 काजु ) प्रखंड क्षेत्र में अगलगी की घटनाओं में घर-गृहस्थी का सामान गंवा चुके 18 परिवारों के बीच...
