May 27, 2026

प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक की आयोजित लोक कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु समन्वय स्थापित करने की जरूरत।

Read Time:2 Minute, 27 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय वेष्म कुरसेला में मंगलवार को प्रखंड समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रशिक्षु वरीय समाहर्ता सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक किशोर ने की। उन्होंने बताया कि प्रखंड एवं अंचल स्तर पर विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के कार्यान्वयन हेतु विभिन्न विभागों के पदाधिकारी के बीच समन्वय के अभाव में कार्य संपादन में परेशानी आती है। विभिन्न विभागों के पदाधिकारी के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने हेतु प्रखंड समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई है। बैठक में सभी विभागों के कार्य प्रगति की रिपोर्ट लेकर समीक्षा करते हुए आवश्यक सुझाव एवं निर्देश दिए गए।बीडीओ श्री किशोर ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी विभागों द्वारा संचालित विकास कार्यक्रमों का जो एक महीने का रिपोर्ट प्राप्त हुआ है, उसका पर्यवेक्षण किया जाएगा और इस कार्य में अन्य विभागों के प्रखंड स्तर पर पदस्थापित पदाधिकारी द्वारा अपेक्षित सहयोग प्रदान किया जाएगा। तथा सभी विभागों के पदाधिकारी को कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।इस अवसर पर अंचलाधिकारी अनुपम कुमारी,बीपीआरओ शांतनु ठाकुर,प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमरलाल,सीडीपीओ विभा कुमारी, मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी रामानुज कुमार,पीटीए अनुपम पंडित, जीविका बीपीएम धीरेंद्र कुमार,कनीय विद्युत अभियंता पंकज कुमार एवं अन्य विभाग के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी तथा कर्मी उपस्थित थे।

Previous post आग मे दो दर्जन घर का जलकर राख आशियाना, लाखों कि संपत्ति जलकर हुई खाक ।
Next post प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स के गठन हेतु बैठक आयोजित।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial