May 27, 2026

प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स के गठन हेतु बैठक आयोजित।

Read Time:1 Minute, 44 Second

कुर्सेला (राजशेखर जायसवाल)

प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय वेष्म मे उपसमाहर्ता सह प्रशिक्षु बीडियो अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को ब्लॉक लेवल टास्क फोर्स की एक बैठक आयोजित की गई।बैठक में नियमित टीकाकरण, एवं प्रखंड क्षेत्र में 31 मार्च तक चल रहे एमसीडी ड्राइव को लेकर समीक्षा की गई।बैठक में बताया गया कि प्रखंड में टीकाकरण का कार्य पूर्ण है। और संपूर्ण टीकाकरण संतोष जनक है। वहीं इसमें और बेहतर करने का निर्देश दिया गया।इसको लेकर लोगों को जागरुक भी किया जाएगा। वहीं भारत सरकार द्वारा वर्ष 2026 तक खसरा रूबेला रोग उन्मूलन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।इस लक्ष्य की पूर्ति हेतु निम्न कार्य किया जाना तय है।जिसमें दिनांक 17 .3 .2025 से 21. 3.2025 तक MR 1 एवं MR 2 से छूटे हुए बच्चों की सूची आशा के द्वारा तैयार कराया जाएगा। इसके बाद संबंधित लाभार्थी का टीकाकरण कराया जाएगा।वही इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अमरलाल ,बीसीएम अभय कुमार डब्लूएचओ मॉनिटर संजय कुमार,सुबोध कुमार, सुनील शाह इत्यादि मौजूद थे।

Previous post प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक की आयोजित लोक कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु समन्वय स्थापित करने की जरूरत।
Next post 23 अग्निकांड के पड़ितों को सीओ के द्वारा किया गया आपदा किट का वितरण
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial