किसान का शव काफी मशक्कत के बाद किया गया बरामद।
किसान की हत्या कर शव छुपाने के मामले में 3 घंटे एनएच 31 रहा जाम।
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
सड़क पर आगजनी कर परिजनों का विरोध प्रदर्शन।कुरसेलाकुरसेला थाना क्षेत्र के गंगा पार गोबराही बटेश्वर दियारा में बीते दिन मंगलवार को एक किसान की गोली मार कर हत्या कर देने एवं शव को अज्ञात अपराधीयों द्वारा लेकर फरार होने के मामले मे बुधवार को सैकड़ो की संख्या में परिजनों तथा ग्रामीणों ने क़ुरसेला चौक पहुंचकर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 जाम करते हुए जमकर बवाल काटा। वहीं देर शाम काफी मशक्कत के बाद गंगा पार दियारा मक्के के खेत से किसान का शव बरामद कर लिया गया है।एनएच 31 सड़क पर शहीद चौक के समीप परिजन और ग्रामीणों ने जमकर पुलिस प्रशासन का विरोध करते हुए आग जलाकर हिंसक प्रदर्शन किया। अपराधियों के गिरफ्तारी तथा शव की बरामदगी हेतु जमकर नारेबाजी की गई। ईस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनो की लंबी कतार लग गई।लगभग तीन घंटे सड़क जाम रहा। घटना की सूचना मिलते ही चार थाने की पुलिस फलका, पोठिया,बरारी एवं क़ुरसेला मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लाने का प्रयास शुरू किया। वहीं परिजन काफी आक्रोशित थे। परिजनो का कहना था मेरे भाई की हत्या कर शव लेकर अपराधी चलते बने हैं। 24 घंटे के अंदर शव बरामदगी तथा अपराधियों के गिरफ्तारी की उनकी मांग है। वहीं काफी मशक्कत के बाद पुलिस प्रशासन और पूर्व जिलापार्षद गोपाल प्रसाद यादव के समझाने एवं उनकी मांगों को अविलंब पूरा करने के आश्वासन पर परिजनों द्वारा घटना के संदर्भ में थाना मे लिखित आवेदन देते हुए जाम को हटाया गया। वही बताया गया कि मामले में छः व्यक्ति को आरोपी बनाया गया है।सनद रहे कि रबी फसल के पकने के समय हर वर्ष दियारा में फसल पर कब्जा करने एवं वर्चस्व स्थापित करने हेतु खूनी संघर्ष शुरू हो जाता है। लेवी वसूली का खेल खुलेआम चलता है। जिसमे पूर्व में भी कई घटनाएं घटित हो चुकी है।वहीं परिजनो का रो-रो कर बुरा हाल था। सड़क पर बदहवास होकर गायब किसान की पत्नी विलाप कर रही थी।पुलिस प्रशासन के द्वारा नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दियारा पहुंच कर मामले की छानबीन की जा रही है। वहीं शव के बरामदगी हेतु भी छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था। जिसमें पुलिस को 24 घंटे के अंदर सफलता मिली है और शव को बरामद कर लिया गया है। वही डीएसपी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि गंगा पार दियारा मक्के के खेत से शव की बरामदगी कर ली गई है। वही बताते चले कि शव की कागजी प्रक्रिया करते हुए पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेज दिया गया।
