May 27, 2026

पूर्व उप मुख्यमंत्री ने विधानसभा में गौशाला ओवर ब्रिज की ओर ध्यान आकृष्ट किया

Read Time:1 Minute, 15 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

पूर्व उप मुख्यमंत्री सह विधायक तारकिशोर प्रसाद ने विधानसभा के चालू सत्र के शून्य काल में आज कटिहार नगर में गौशाला के नजदीक निर्माणाधीन रोड ओवर ब्रिज की ओर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया। पूर्व उप मुख्यमंत्री ने बताया कि कटिहार नगर में गौशाला के नजदीक राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल पूर्णिया के द्वारा निर्माणाधीन रोड ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य संवेदक ने बंद कर दिया है।जिससे नागरिकों को आवागमन में भारी कठिनाई हो रही है।साथ ही निर्माण कार्य के दौरान जमा धूल उड़ने के कारण पर्यावरण दूषित हो रहा है। पूर्व उप मुख्यमंत्री सह विधायक तारकिशोर प्रसाद ने सरकार से उक्त ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की बात कही।

Previous post प्रद्युम्न ओझा बने जन सुराज के मनिहारी विधानसभा प्रभारी, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
Next post किसान का शव काफी मशक्कत के बाद किया गया बरामद।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial