उत्क्रमित मध्य विद्यालय कचोरा पश्चिम के छात्र अविनाश कुमार को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में किया सम्मानित -एससीईआरटी के निदेशक एवं संयुक्त निदेशक ने प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित
प्रवीण कुमार(कटिहार)
कौन कहता है कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में प्रतिभा की कमी है? ग्रामीण क्षेत्र के बच्चें काफी प्रतिभावान होते हैं। यह लगन के साथ पठन-पाठन करने के अलावे अन्य क्षेत्र में भी ईमानदारी पूर्वक कार्य करते हैं। इन बच्चों की प्रतिभाओं को उजागर करने का मौका कभी-कभी मिलता है। पिछले दिनों राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद पटना के द्वारा एससीईआरटी भवन में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कटिहार जिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय कचोरा पश्चिम के छात्र अविनाश कुमार को एससीईआरटी के निदेशक सज्जन आर एवं संयुक्त निदेशक रश्मि प्रभा ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही इस विद्यालय के छात्र छोटू कुमार को भी सम्मानित किया। दोनों छात्र उत्क्रमित मध्य विद्यालय कचोरा पश्चिम के वर्ग 8 के छात्र हैं। विद्यालय के प्रधानाध्यापक निखिल कुमार दास ने कहा कि वर्ग 8 के छात्र अविनाश कुमार काफी मेधावी छात्र बचपन से रहा है। यह संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता होने के बाद प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता में अव्वल स्थान प्राप्त किया। जिलास्तर के प्रतियोगिता में भी इन्होंने अव्वल स्थान प्राप्त किया। इसका चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में किया गया।पिछले दिनों राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद पटना के द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में अविनाश कुमार को सम्मानित किया गया। प्रधानाध्यापक निखिल कुमार दास एवं वरीय शिक्षिका अंकिता कुमारी ने कहा कि अविनाश कुमार एक मध्यवर्गी परिवार से आते हैं। उनके पिता सुशील कुमार भगत किसान है। उनकी माता रीता देवी ग्रहणी है। इनका घर ग्राम कुम्हरवा, पोस्ट चांदपुर है। इनका जन्म तिथि 11.०9. 2011 है। यह तीन बहन कोमल कुमारी, निशा कुमारी, बिना कुमारी है और भाई में इकलौता है। तीन बहन के साथ-साथ भाई अविनाश कुमार ने पठन-पाठन के अलावे खेलकूद में भी प्रतिभावान छात्र हैं। वर्ग 8 के छोटू कुमार भी बचपन से काफी मेधावी छात्र रहा है। पठन-पाठन के साथ-साथ खेलकूद में भी प्रखंड से लेकर जिला स्तर तक सम्मानित हो चुके हैं।
