October 29, 2026

गुरमेला में विस्थापितों का बैठक में कई मुद्दे पर हुई चर्चा

Read Time:2 Minute, 18 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

बरारी प्रखंड के गुरमेला पंचायत के झौंवाकोल बांध के वार्ड नंबर 8 और 9 में विस्थापितों का बैठक किया गया।जिसमें पुनर्वास संघर्ष समिति के संयोजक विक्टर झा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।25 वर्षों से गंगा कटाव के द्वारा हुए विस्थापित फिर से सरकार के गलत नीतियों के कारण फिर से विस्थापित होने के कगार पर हैं।बिहार सरकार झौंवा कोल बांध पर सड़क का निर्माण कार्य करना चाहती है।लेकिन इस बांध पर पिछले 25 वर्षों से लगभग 200 विस्थापित परिवार रह रहे हैं।आज इस बैठक में इस समस्याओं के निदान के लिए यह तय किया गया की 22 मार्च को बरारी प्रखंड कार्यालय के प्रांगण में इन विस्थापितों परिवार अन्य जल त्याग कर आमरण अनशन की शुरुआत करेंगे जब तक इन विस्थापितों के पुनर्वास और सड़क निर्माण कार्य को तुरंत रोकने के लिए प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठाती है। इस अवसर पर विक्टर झा ने कहा कि इन समस्याओं के लिए निदान के लिए 27 जनवरी के प्रगति यात्रा के दौरान माननीय मुख्यमंत्री से मिलने का समय जिला प्रशासन से मंगा था।लेकिन जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री से मिलने का व्यवस्था तो छोड़िए बल्कि उल्टे 2 दिन तक नजर बंद करके रखा जब आज 22 मार्च को पूरा कटिहार जिला स्थापना दिवस मना रहा है। तो वही दूसरे तरफ इन विस्थापितों का घर तोड़ा जा रहा है ।यह इनके मौलिक अधिकार का हनन है ।इस अवसर पर सैकड़ो महिलाएं बूढ़े युवा तथा कई सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Previous post 05 सूत्री मांगों को लेकर सेविका सहायिका का धरना प्रदर्शन
Next post राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कुम्हरवा निवासी अविनाश कुमार को किया सम्मानित
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial